Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Lok Sabha Elections 2019: छठवें चरण में 12 मई को 7 राज्यों में चुनाव, तैयारियां पूरी

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) में छठवें चरण के लिए 12 मई को होगा। इस चरण में 7 राज्यों की 59 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) में छठवें चरण के लिए 12 मई को होगा। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस चरण में 7 राज्यों की 59 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इसके लिए कुल 979 उम्मीदवार मैदान में हैं। छठवें चरण के लिए प्रचार 10 मई शाम 5 बजे के बाद थम गया। छठवें चरण में त्रिपुरा की 1 सीट, त्रिपुरा पश्चिम के लिए भी करवाया जाएगा। यहां पहले मतदान रद्द कर दिया गया था। जिन राज्यों में वोटिंग होगी उनमें उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल हैं।

इनमें उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर, मध्यप्रदेश की 8 सीटों पर, हरियाणा की 10 सीटों पर, दिल्ली की सभी 7 सीटों पर, झारखंड की 4 सीटों पर, बिहार की 8 सीटों पर और पश्चिम बंगाल की 8 सीटों मतदान होगा। इस चरण के चुनाव में वोटिंग के लिए 1.13 लाख मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस चरण में कुल 10.16 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 5.42 करोड़, महिला मतदाताओं की संख्या 4.74 करोड़ और 3307 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं। इस चरण में सबसे अधिक निर्दलीय उम्मीदवार हैं, जिनकी संख्या 769 है।

इस चरण में आजमगढ़ से उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सुल्तानपुर से मेनका गांधी, इलाहाबाद से डॉ. रीता बहुगुणा जोशी अपनी किस्मत आजमा रही हैं। भोपाल में कांग्रेस के दिग्विजय सिंह की भाजपा की साध्वी प्रज्ञा सिंह से टक्कर है। साथ ही, गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया, उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से शीला दीक्षित, मोदी सरकार में मंत्री राधा मोहन सिंह, क्रिकेटर से पॉलिटिशियन बने गौतम गंभीर समेत कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर है। सातवें और अंतिम चरण का चुनाव 19 मई को होना है।

छठवें चरण में किन-किन सीटों पर होगी वोटिंग –

उत्तर प्रदेश की 14 सीटों- फूलपुर, इलाहाबाद, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, श्रावस्ती, अंबेडकर नगर, बस्ती, संत कबीर नगर, डुमरियागंज, आजमगढ़, लालगंज, जौनपुर, भदोही और मछलीशहर पर

यह भी पढ़ें: एक दशक में आतंकियों से ज्यादा नक्सलियों ने बहाया खून, पढ़िए हैरान कर देने वाला खुलासा