Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Lok Sabha Election 2019: बंगाल में धमाकेदार वोटिंग, घाटी में भी तेज गति से मतदान

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) के दूसरे चरण में 12 राज्यों की कुल 95 सीटों के लिए मतदान जारी है। उत्तर प्रदेश की 8, तमिलनाडु की 38, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 10, असम, बिहार और ओडिशा की पांच-पांच, छत्तीसगढ़ तथा पश्चिम बंगाल की तीन-तीन, जम्मू कश्मीर की दो और मणिपुर एवं पुडुचेरी की एक-एक सीटों पर वोटिंग चल रही है। दूसरे चरण में हेमा मालिनी, राज बब्बर, फारूख अब्दुल्ला, अशोक चाह्वाण, दयानिधि मारन और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा जैसे कई दिग्गज अपनी-अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

दूसरे चरण में 97 सीटों पर मतदान होना था, लेकिन तमिलनाडु की वेल्लोर और त्रिपुरा-पूर्व लोकसभा सीट पर अलग-अलग कारणों से चुनाव रद्द कर दिया गया। इस चरण में 15.79 करोड़ मतदाता हैं, वहीं 1629 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसके लिए 1.81 लाख पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। बड़ी संख्या में मतदाता बूथों पर कतार में खड़े हैं। ओडिशा में 18 अप्रैल को विधानसभा चुनाव भी हैं। यहां की 35 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहे हैं।

दोपहर 3 बजे तक मतदान :

पश्चिम बंगाल- 65.43%

जम्मू-कश्मीर- 38.5%

मणिपुर-67.5%

छत्तीसगढ़-59.72%

महाराष्ट्र-46.63%

तमिलनाडु-52.02%

ओडिशा-53%

उत्तर प्रदेश-50.39%

कर्नाटक-49.26%

बिहार-45.77%

असम-60.38%

दोपहर 1 बजे तक मतदान :

उत्तर प्रदेश – 39 %

पश्चिम बंगाल -51.60 %

कर्नाटक- 36.31 %

मणिपुर-49.7 %

छत्तीसगढ़- 47.02 %

बिहार-32.5 %

असम-46.42 %

पुदुचेरी-47 %

ओडिशा-33 %

तमिलाडु-39.49 %

महाराष्ट्र-35%

12 बजे तक मतदान :

बिहार—25.6%

पश्चिम बंगाल—35%

मणिपुर—40%

11 बजे तक मतदान :

मणिपुर—32.18%

तमिलनाडु—30.62%

असम—26.39%

छत्तीसगढ़—26.2%

उत्तरप्रदेश—24.31%

जम्मू-कश्मीर—17.8%