Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Today History (25 February): विश्व में 99 की औसत वाले एकमात्र बल्लेबाज का निधन

विश्व क्रिकेट में ब्रैडमैन एक मात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनका औसत 99 से उपर का है। दूसरा कोई भी बल्लेबाज अब तक इसके आसपास भी नहीं पहुंच पाया।

आज का इतिहास (Today History): 25 फरवरी को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है,  सतह से सतह तक मार करने वाली भारत की प्रथम मिसाइल पृथ्वी का सफल प्रक्षेपण, रूस ने जार्जिया की राजधानी तिब्लिसी पर कब्जा किया और बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वॉय हैं शाहिद कपूर आज के ही दिन 1981 में पैदा हुए। शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ-साथ कमाल के डांसर भी हैं। लड़कियों के दिलों की धड़कन बन चुके शाहिद का जन्म 25 फरवरी 1981 को दिल्ली में हुआ था। इनके पिता पंकज कपूर फिल्म इंडस्ट्री के मंजे हुए कलाकार हैं। शाहिद की मां का नाम नीलिमा अजीम है, लेकिन शाहिद का बचपन काफी मुश्किलों भरा था क्योंकि जन्म के तीन साल बाद ही पंकज और नीलिमा का तलाक हो गया। इशान खट्टर और रूहान कपूर शाहिद के सौतेले भाई हैं। शाहिद के घर का नाम डोडो है। आज के ही दिन दुनिया के महान बल्लेबाज, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर सर डॉन बैटमैन का निधन हो गया था।

 

Today History- इतिहास में 25 फरवरी की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

 

अवनीश मिश्र

1921 – जार्जिया की राजधानी तिब्लिसी पर रूस ने कब्जा किया।

अवनीश मिश्र

1788 – पिट्स रेग्यूलेट्री एक्ट पारित किया गया।

अवनीश मिश्र

1586 – अकबर के दरबारी कवि बीरबल विद्रोही यूसुफजई के साथ एक लड़ाई में मारे गये।