Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Today History (25 February): विश्व में 99 की औसत वाले एकमात्र बल्लेबाज का निधन

विश्व क्रिकेट में ब्रैडमैन एक मात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनका औसत 99 से उपर का है। दूसरा कोई भी बल्लेबाज अब तक इसके आसपास भी नहीं पहुंच पाया।

आज का इतिहास (Today History): 25 फरवरी को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है,  सतह से सतह तक मार करने वाली भारत की प्रथम मिसाइल पृथ्वी का सफल प्रक्षेपण, रूस ने जार्जिया की राजधानी तिब्लिसी पर कब्जा किया और बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वॉय हैं शाहिद कपूर आज के ही दिन 1981 में पैदा हुए। शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ-साथ कमाल के डांसर भी हैं। लड़कियों के दिलों की धड़कन बन चुके शाहिद का जन्म 25 फरवरी 1981 को दिल्ली में हुआ था। इनके पिता पंकज कपूर फिल्म इंडस्ट्री के मंजे हुए कलाकार हैं। शाहिद की मां का नाम नीलिमा अजीम है, लेकिन शाहिद का बचपन काफी मुश्किलों भरा था क्योंकि जन्म के तीन साल बाद ही पंकज और नीलिमा का तलाक हो गया। इशान खट्टर और रूहान कपूर शाहिद के सौतेले भाई हैं। शाहिद के घर का नाम डोडो है। आज के ही दिन दुनिया के महान बल्लेबाज, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर सर डॉन बैटमैन का निधन हो गया था।

 

Today History- इतिहास में 25 फरवरी की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

 

अवनीश मिश्र

2004 – दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक बी. नागी रेड्डी का निधन

अवनीश मिश्र

2008 – भारत के उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश हंस राज खन्ना का निधन

अवनीश मिश्र

2001 – ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन का निधन

आज के दिन विश्व क्रिकेट के एक ऐसे सितारे का निधन हुआ था, जिनका नाम पूरी दुनिया में बड़े अदब के साथ लिया जाता है। वो नाम है, डोनाल्ड जॉर्ज ब्रेडमैन। इस दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट का जन्म 27 अगस्त 1908 को हुआ था। विश्व क्रिकेट में ब्रैडमैन एक मात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनका औसत 99 से उपर का है। दूसरा कोई भी बल्लेबाज अब तक इसके आसपास भी नहीं पहुंच पाया। ब्रैडमैन के नाम एक और कीर्तिमान है जो उन्होंने 1931 में बनाया था।

अवनीश मिश्र

25 फरवरी को कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

1971 – स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ और असम के मुख्यमंत्री रहे विमल प्रसाद चालिहा का निधन

1970 – केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक मन्नत्तु पद्मनाभन का निधन

1987 – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार एस. एच. बिहारी का निधन

अवनीश मिश्र

1859 – ब्रज के निवासी एक साहित्यकार, नाटककार और संस्कृत के उच्च कोटि के विद्वान राधाचरण गोस्वामी का जन्म