Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

LIVE Republic Day 2020: भाषा-धर्म-जात-प्रांत-भेष और परिवेश अलग, पर हम सब का एक

PM Modi Leaves the Parade Ground II Republic Day 2020, Photo Credit: DDNews

Republic Day 2020: हमारा देश आज 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इतिहास में ये पहली बार हुआ है कि देश का कोई पीएम सबसे पहले अमर जवान ज्योति न जाकर इंडिया गेट के पास वॉर मेमोरियल जाकर शहीदों की वीरता को सलाम किया। इस बार ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो 71वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि हैं। 

PM Modi pays homage to fallen soldiers at newly-built National War Memorial for first time II Photo Credit:- DDNews

 

 

ताजा अपडेट्स

 

गणतंत्र दिवस परेड समाप्त होने के बाद लोगों का अभिवादन स्वीकारते पीएम मोदी।

 

 

गणतंत्र दिवस पर सेना के अद्म्य सासह को सलाम करने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और ब्राजील के राष्ट्रपति जायेर बोल्सोनारो ने कार्यक्रम से विदाई ली।

 

‘एरोहेड’ के फॉर्मेशन में 5 जगुआर डीप पेनेट्रेशन स्ट्राइक विमानों ने 780 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरी। इस समूह का नेतृत्व ग्रुप कैप्टन पारिजात सौरभ ने किया।

 

 

विंग कमांडर एसके चौहान के नेतृत्व में तीन डोर्नियर विमानों का ‘विक’ फॉर्मेशन। अन्य दो विमानों के कैप्टन स्क्वॉड्रन लीडर विकास कुमार और स्क्वॉड्रन लीडर अभिषेक वशिष्ठ हैं।

 

 

गणतंत्र दिवस परेड के दौरान ग्रुप कैप्टन मन्नारथ शीलू वीएम, कमांडिंग ऑफिसर 125 हेलिकॉप्टर स्क्वाड्रन के नेतृत्व में 5 अपाचे हेलिकॉप्टर्स उड़ान भरते हुए।

 

राजपथ पर करतब दिखाते भारतीय सेना के जाबांज। सहायक सब इंस्पेक्टर सुजाता गोस्वामी अपने 5 साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर ऑल राउंड डिफेंस और हेड कॉन्सटेबल आशा कुमारी बीम रोल का करतब दिखाते हुए। 

 

 

गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत की सेना का शक्ति प्रदर्शन

 

सलामी मंच के सामने पूर्व सैनिकों की झांकी यह झांकी सैन्य बल के पीछे सैन्य बल को चरितार्थ कर रही है 

 

 

गणतंत्र दिवस परेड में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2020 के विजेता। 18 लड़कियों और 31 लड़कों समेत 49 बच्चों को यह पुरस्कार मिला है। बता दें कि यह पुरस्कार बहादुरी, नवीनता, विद्वता, खेल, कला, संस्कृति, समाज सेवा, संगीत के क्षेत्र में दिए जाते हैं।

 

 

पश्चिम बंगालः गणतंत्र दिवस के मौके पर कोलकाता में परेड की सलामी लेते राज्यपाल जगदीप धनखड़।

 

 

कोलकाता में गणतंत्र दिवस परेड के दौरान सीएम ममता बनर्जी।

 

 

दिल्ली: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने असिस्टेंट कमांडेंट अमित यादव के नेतृत्व में दल बल के साथ मार्चपास्ट किया।

 

दिल्ली: 140 एयर डिफेंस रेजिमेंट के लेफ्टिनेंट विवेक विजय मोरे द्वारा राजपथ पर परेड के दौरान एयर डिफेंस टैक्टिकल कंट्रोल रडार का प्रदर्शन किया गया।

 

 

गणतंत्र दिवस परेड के मौके पर राजपथ पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और अनुराग ठाकुर।

 

 

राजपथ पर सेना की परेड शुरू हो गई। देश और दुनिया इस समय भारत की अदम्य सैन्य शक्ति का नमूना देख रही है।

राष्ट्रपति रामानाथ कोविंद ने राजपथ पर तिरंगा फहराया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस दौरान पीएम मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति जायेर बोलसोनारो भी मौजूद रहे।

 

गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय समर स्मारक पहुंचकर पीएम मोदी ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।