Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

आतंकी संगठन की नापाक साजिश, लाल किले पर फहराना चाहता है खालिस्तानी झंडा, घोषित किया इनाम

सिख फॉर जस्टिस के सुप्रीमो गुरपतवंत सिंह पन्‍नू ने कहा है कि सिखों के लिए 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस नहीं है, बल्कि ये 1947 में बंटवारे के वक्त हुई त्रासदी को याद दिलाता है। गुरपतवंत ने कहा कि हमारे लिए आज तक कुछ नहीं बदला है, सिर्फ शासक बदले हैं, लेकिन हम आज भी भारतीय संविधान में हिंदू के रूप में दर्ज हैं।

अमेरिका में सक्रिय खालिस्‍तानी संगठन (Khalistani Organization) ‘स‍िख फॉर जस्टिस’ ने 15 अगस्त के मौके पर भारत के खिलाफ नापाक साजिश रची है। इस आतंकी संगठन ने कहा है कि अगर कोई शख्स 15 अगस्त को लाल किले पर खालिस्तानी झंडा फहराएगा तो उसे 125,000 डॉलर का इनाम दिया जाएगा।

इस आतंकी संगठन के ऐलान के बाद दिल्ली पुलिस सक्रिय हो गई है और उसने लाल किले के आस-पास सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया है। बता दें कि भारतीय गृह मंत्रालय ने इस संगठन पर वर्ष 2019 में बैन लगा दिया था।

ये भी पढ़ें- भारत के साथ रिश्तों पर चीन ने कहा- दोस्त बनकर आगे बढ़ें, शक की निगाह से ना देखें

ये बयान सिख फॉर जस्टिस के सुप्रीमो गुरपतवंत सिंह पन्‍नू ने दिया है। गुरपतवंत ने कहा है कि सिखों के लिए 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस नहीं है, बल्कि ये 1947 में बंटवारे के वक्त हुई त्रासदी को याद दिलाता है।

गुरपतवंत ने कहा कि हमारे लिए आज तक कुछ नहीं बदला है, सिर्फ शासक बदले हैं, लेकिन हम आज भी भारतीय संविधान में हिंदू के रूप में दर्ज हैं।

गुरपतवंत ने कहा कि पंजाब के संसाधनों का इस्तेमाल अन्य राज्यों के लिए किया जा रहा है। हमें सच में स्वतंत्रता चाहिए। बता दें कि गुरपतवंत और उसके साथियों पर सरकार ने शिकंजा बढ़ा दिया है और उनके खिलाफ 6 FIR दर्ज की गई हैं।

गुरपतवंत सिख कम्यूनिटी के लिए अलग राज्‍य बनाए जाने की मांग कर रहा है।

ये भी देखें-