Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडीस का 80 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से थे बीमार

Oscar Fernandes (File Photo)

ऑस्कर फर्नांडीस (Oscar Fernandes) यूपीए सरकार के दोनों कार्यकाल में मंत्री रहे और पूर्व पीएम राजीव गांधी के संसदीय सचिव भी रह चुके हैं। वह लोकसभा और राज्यसभा, दोनों के सदस्य रहे।

नई दिल्ली: सीनियर कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडीस (Oscar Fernandes) का सोमवार को निधन हो गया। वह 80 साल के थे और काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

उनका कर्नाटक के मंगलूर हॉस्पिटल में इलाज किया जा रहा था। लेकिन तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह से उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन पर राजनीति जगत में शोक छा गया है।

बिहार: गया में नक्सलियों की कायराना हरकत, पोस्टरबाजी कर दी ये धमकी

इसी साल योग करते हुए उन्हें चोट लग गई थी, इसके बाद से ही वह बीमार चल रहे थे। ऑस्कर फर्नांडीस को गांधी परिवार का करीबी माना जाता था।

ये भी देखें-

ऑस्कर फर्नांडीस यूपीए सरकार के दोनों कार्यकाल में मंत्री रहे और पूर्व पीएम राजीव गांधी के संसदीय सचिव भी रह चुके हैं। वह लोकसभा और राज्यसभा, दोनों के सदस्य रहे। उनका जन्म कर्नाटक के उडुप्पी में 27 मार्च, 1941 को हुआ था।