Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Delhi Assembly Elections 2020: शाम 6 बजे तक दर्ज हुई कुल 57.65 % वोटिंग

दिल्ली में विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections 2020) के लिए 8 फरवरी को 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई। इस बार दिल्ली के विधानसभा चुनाव में कुल 672 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 593 पुरुष और 79 महिला प्रत्याशी हैं। दिल्ली के लगभग 1.5 करोड़ मतदाता 70 सीटों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान प्रक्रिया को सुचारू तौर पर संपन्न करवाने के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

Delhi Assembly Elections 2020

Delhi Assembly Elections 2020 Live Updates:

– दिल्‍ली विधानसभा चुनाव: शाम 6 बजे तक कुल 54.65 % वोटिंग दर्ज हुई। – दिल्‍ली विधानसभा चुनाव: शाम 5.30 बजे तक 52.95 % मतदान रिकॉर्ड हुआ। – दिल्‍ली विधानसभा चुनाव: शाम 5 बजे तक 44.52% वोटिंग दर्ज की गई। – दिल्‍ली विधानसभा चुनाव: 4 बजे तक 42.70 % मतदान दर्ज हुआ। -वरिष्‍ठ CPI(M) नेता प्रकाश करात ने वोट डाला।

दिल्ली चुनाव: दोपहर 3 बजे तक 30.18 फीसदी वोटिंग दर्ज हुई है।

– पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी दिल्ली के कामराज लेन पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे।

-दिल्ली चुनाव में दोपहर 2 बजे तक 28.14 प्रतिशत वोट डाले जा चुके हैं। शुरू में धीमी शुरुआत हुई थी लेकिन अब धीरे-धीरे वोटर पोलिंग बूथ तक पहुंचने लगे हैं।

-प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा और बेटे रेहान राजीव वाड्रा जो फर्स्ट टाइम वोटर हैं, उन्होंने लोधी स्टेट के बूथ नंबर 114 और 116 पर वोट डाला।

-दिल्ली चुनाव: दोपहर एक बजे तक 19.37 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

– मख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में निर्माण भवन में मतदान किया। बता दें कि इस सीट से अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ रहे हैं।

– दिल्ली चुनाव: नगर निगम स्कूल हर्ष विहार पोलिंग स्टेशन 205 पर 12.15 बजे तक 443 वोट डाले जा चुके हैं। यहां कुल 1089 वोट हैं। यह पोलिंग स्टेशन गोकुलपुर विधानसभा क्षेत्र में आता है जो कि दिल्ली और यूपी सीमा से सटा है।

दिल्ली चुनाव में 12 बजे तक 15.68 फीसदी वोटिंग दर्ज

-भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी ने औरंगजेब लेन पर स्थित पोलिंग बूथ पर वोट डाला।

– प्रियंका गांधी ने सभी से वोट डालने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आलसी मत बनिए, सभी वोट दीजिए।

– शाहीन बाग स्कूल में 11 बजे तक 30 फीसद और शाहीन बाग ठोकर नम्बर 8 पर 35 फीसद मतदान दर्ज हुए हैं।

– अलका लांबा ने AAP कार्यकर्ता को थप्पड़ मारा: चांदनी चौक से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने AAP कार्यकर्ता को थप्पड़ मारा है। हालांकि, कार्यकर्ता को थप्पड़ नहीं लगी और वह बच गया। आरोप है कि कार्यकर्ता ने अभद्र टिपणी की थी।

दिल्ली विधानसभा चुनाव: 11 बजे तक दिल्ली में 7.5 फीसदी मतदान दर्ज किए गए हैं।

– नई दिल्ली विधानसभा में निर्माण भवन में सोनिया गांधी ने वोट डाला।

-दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. रणवीर सिंह ने अपने परिवार के साथ वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि इसमें सभी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें।

-दिल्ली चुनाव में 11 बजे तक 6.11 फीसदी वोटिंग, सोनिया गांधी ने किया मतदान

-111 साल की कलितारा मंडल ने एसडीएमसी प्राइमरी स्कूल, चितरंजन पार्क में वोट डाला।

– दिल्ली की 111 वर्ष की सबसे ज्यादा उम्रदराज वोटर कलितारा मंडल को लेने चुनाव आयोग के अधिकारी सीआर पार्क स्थित उनके घर पहुंचे और वोटिंग सेंटर तक लेकर गए।

चुनाव अधिकारी की मौत: उत्तर पूर्वी दिल्ली के बाबरपुर प्राइमरी स्कूल पोलिंग बूथ में चुनाव अधिकारी 50 वर्षीय उमेश कुमार की मौत हो गई। मौत की वजह हार्ट अटैक बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को जीटीबी अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

– रोहताश नगर विधानसभा क्षेत्र के पंचशील पार्क निगम स्कूल में ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी के कारण वोटिंग करीब पौना घंटे की देरी से शुरू हुई। जिस कारण मतदाताओं की लंबी कतारें लगी। वोट डालने आए रविन्द्र गुप्ता, संजय शर्मा का कहना है कि यह समस्या एक पोलिंग बूथ पर रही जबकि अन्य पर मतदाताओं को कोई परेशानी नहीं रही।

– दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने परिवार संग वोट डाला।

– उत्तर-पूर्वी दिल्ली के बाबरपुर प्राइमरी स्कूल पोलिंग बूथ में चुनाव अधिकारी 50 वर्षीय उमेश कुमार की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक है। पुलिस ने शव को जीटीबी अस्पताल भेजा दिया है।

-Delhi Election: दिल्ली चुनाव में धीमा मतदान, सुबह 10 बजे तक 4.33 फीसदी वोटिंग

पढ़ें: Delhi Elections 2020: किस सीट से कौन सा चेहरा है इस चुनावी समर में, यहां देखें पूरी लिस्ट…  
पल्लवी

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव: शाम 6 बजे तक कुल 54.65 % वोटिंग दर्ज हुई।

#delhielections2020: 54.65% voter turnout in Delhi assembly polls till 6 pm. https://t.co/ppJy2iKaw5
— ANI (@ANI) February 8, 2020
पल्लवी

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव: शाम 5.30 बजे तक कुल 52.95 % मतदान रिकॉर्ड हुआ।

#delhielections2020: 52.95% voter turnout in Delhi assembly polls till 5:30 pm.
— ANI (@ANI) February 8, 2020
पल्लवी

#delhielections2020pic.twitter.com/URTFL7OpJq

— ANI (@ANI) February 8, 2020

पल्लवी

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव: शाम 5 बजे तक 44.52% वोटिंग दर्ज की गई।

#delhielections2020https://t.co/oS9sIF29x1

— ANI (@ANI) February 8, 2020

पल्लवी

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव: 4 बजे तक 42.70 % मतदान दर्ज हुआ।

#delhielections2020pic.twitter.com/heFORHrWmp

— ANI (@ANI) February 8, 2020