Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

क्या LJP अध्यक्ष चिराग पासवान के नक्सलियों से संबंध हैं? पार्टी के पूर्व नेता ने लगाए संगीन आरोप, जानें क्या है मामला

लोजपा (LJP) से निष्‍कासित केशव सिंह ने 6 दिसंबर को पटना के शास्त्री नगर थाने में चिराग पासवान (Chirag Paswan) के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

लोजपा (लोक जनशक्ति पार्टी) से निकाले गए नेता केशव सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने चिराग पासवान पर नक्सलियों के साथ संबंध होने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। इतना ही नहीं, केशव सिंह ने यह भी दावा किया कि उन्हें चिराग पासवान ने अपने एक सहयोगी के जरिए धमकी दी थी।

लोजपा (LJP) से निष्‍कासित केशव सिंह ने 6 दिसंबर को पटना के शास्त्री नगर थाने में चिराग पासवान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। केशव सिंह ने आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति ने लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान के कहने पर उन्‍हें धमकी दी थी। यह धमकी उन्‍हें लोजपा में लोकतंत्र की बात उठाने के कारण दी गई थी। केशव सिंह के अनुसार, इस पूरे घटनाक्रम में चिराग पासवान की संलिप्‍तता है।

Indian Armed Forces Flag Day 2020: पीएम मोदी ने सेनाओं की वीरता को किया सलाम, जानें क्यों मनाते हैं ये दिन

अपनी शिकायत में केशव सिंह ने आरोप लगाया कि 2014 के लोकसभा चुनावों के दौरान चिराग पासवान ने जमुई लोकसभा सीट से जीतने के लिए नक्सलियों की मदद ली थी। केशव के अनुसार, चिराग पासवान (Chirag Paswan)ने विधानसभा चुनाव जीतने के लिए नक्सलियों से भेंट भी की थी। इसकी जांच सरकार को करानी चाहिए।

सिंह ने यह भी आरोप लगाया है कि कुछ दिन पहले, जब वह किशनगंज में थे, उन्हें अमर आजाद नाम के व्यक्ति से धमकी वाला फोन आया था। उन्होंने दावा किया कि धमकी देने वाला व्यक्ति चिराग का करीबी है। केशव के अनुसार, अब वे पटना के एसएसपी एवं डीजीपी को भी पूरे मामले की जानकारी देंगे। साथ ही किशनगंज के एसपी को भी ई-मेल से आवेदन भेजेंगे।

दिल्ली: 19 साल से फरार चल रहा था सिमी का ये खूंखार आतंकी, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया गिरफ्तार

दूसरी ओर लोजपा ने चिराग पासवान के खिलाफ आरोपों को खारिज कर दिया है और उन्हें निराधार बताया है। लोजपा नेता कल्लू सिंह ने कहा, “केशव सिंह मीडिया की सुर्खियों में छाना चाहते हैं और इसलिए चिराग पासवान पर आरोप लगा रहे हैं। हमारी पार्टी केशव सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज करती है और हम उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे।”

हालांकि, अभी तक चिराग पासवान (Chirag Paswan) की ओर से इस पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। बता दें कि सिंह लोजपा के प्रदेश महासचिव थे। पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण लोजपा ने केशव सिंह को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था और उनकी प्राथमिक सदस्यता भी निलंबित कर दी थी।

ये भी देखें-

पार्टी से निकाले जाने के बाद सिंह ने कहा था कि चिराग ऐसे ही समर्पित कार्यकर्ताओं को पार्टी से निकालते हुए स्वर्गीय रामविलास पासवान के सपनों को चकनाचूर करें और राजद को मजबूत करते रहें। साथ ही केशव सिंह ने दावा किया था कि जल्द ही पार्टी के चार सांसद और बड़ी संख्या में अन्य नेता मिलकर लोजपा (रामविलास गुट) की स्थापना करने जा रहे हैं।