Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Blood Moon: 26 मई को होगा पूर्ण चंद्रग्रहण, दिखेगा ‘ब्लड मून’; जानें क्या होता है ये

Blood Moon

साल का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई, 2021 को लगेगा। यह एक खास खगोलीय घटना होगी क्योंकि यह ‘सुपर मून’, ‘चंद्र ग्रहण’ और ‘ब्लड मून’ (Blood Moon) होगा।

Blood Moon: 26 मई, 2021 को साल का पहला और आखिरी पूर्ण चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। इस अद्भुत खगोलीय घटना के समय चांद सुर्ख लाल हो जाएगा। इसे ‘ब्लड मून’ कहते हैं। दुनियाभर के कई देश इस अद्भुत खगोलीय घटना के साक्षी बनेंगे।

यह चंद्रग्रहण दक्षिण-पूर्व एशिया, पूरे ऑस्ट्रेलिया, पूरे ओशिनिया, अधिकांश अलास्का और कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका के अधिकांश भागों, हवाई, पूरे मेक्सिको और मध्य के क्षेत्रों में देखा जा सकेगा। अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के भी कई भागों में ये दिखाई देगा।

Covishield के दोनों डोज में क्यों बढ़ाया गया है गैप, यहां जानें विस्तार से

यह भारत के अधिकांश भाग में पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान क्षितिज के नीचे रहेगा। इस लिए यहां पूर्ण चंद्र ग्रहण नजर नहीं आएगा। मगर पूर्वी भारत के कुछ भागों के लोग आंशिक चंद्र ग्रहण का आखिरी भाग देख सकेंगे। वह भी पूर्वी आसमान से बहुत करीब जब चंद्रमा निकल ही रहा होगा। अरुणाचल प्रदेश, असम, नागालैंड,मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिमी बंगाल में देखा जा सकेगा।

चंद्रग्रहण 26 मई को घटेगा। यह इस साल का पहला पूर्ण चंद्रग्रहण है। उपछाया चंद्रग्रहण की शुरुआत 08 बजकर 47 मिनट 39 सेकेंड्स (समन्वित वैश्विक समय) पर होगी और रात 1 बजकर 49 मिनट 44 सेकेण्ड (समन्वित वैश्विक समय) पर इसका समापन हो जाएगा। चंद्रग्रहण (Lunar Eclipse) की कुल अवधि 5 घंटे 2 मिनट की बताई जा रही है। पूर्ण चंद्र ग्रहण 14 मिनट तक रहेगा और आंशिक फेज 2 घंटे 53 मिनट तक रहेगा।

ये भी देखें-

इस बार चंद्रग्रहण ब्लड मून है याकी कि पूर्ण चंद्र ग्रहण। बता दें कि ये स्थिति तब उत्पन्न होती है जब सूर्य, पृथ्वी और चन्द्रमा लगभग एक सीधी रेखा में आ जाते है। चंद्र ग्रहण शुरू होने के बाद ये पहले काले और फिर धीरे-धीरे सुर्ख लाल रंग में तब्दील होता है, जिसे ‘ब्लड मून’ (Blood Moon) भी कहा जाता है।