Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Bihar: सेना की तैयारी कर रहे युवाओं की बहादुरी से बची बच्चे की जान, जानें पूरा मामला

सांकेतिक तस्वीर।

बिहार (Bihar) के शेखपुरा जिले में बच्चा चोरी कर भाग रही महिला को सेना की तैयारी करने वाले युवकों ने पकड़ लिया। आरोपी महिला बच्चे की मां सरिता देवी का पीछा पटना स्टेशन से ही कर रही थी। 

बिहार (Bihar) के शेखपुरा जिले के बरबीघा में बच्चा चोरी की घटना सामने आई है। हालांकि राहत की बात यह है कि बच्चा चोरी कर भाग रही महिला को पकड़ लिया गया है। इस महिला को सेना की तैयारी करने वाले युवकों ने पकड़ लिया और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। यह घटना जिले के बरबीघा थाना के मिर्जापुर गांव की है।

आरोपी महिला बच्चे की मां सरिता देवी का पीछा पटना स्टेशन से ही कर रही थी। महिला ने बच्चे की मां सरिता से दोस्ती कर ली थी। फिर उसके साथ मिर्जापुर तक आ गई। यहां रात में सरिता अपने रिश्तेदार के घर रुकी थी। महिला भी उसके साथ ही थी। मौका देखकर सुबह होने से ठीक पहले रात करीब 3 बजे महिला बच्चे को लेकर भाग निकली।

पाकिस्तान के पूर्व सांसद ने पाक सेना के लिए दिया बड़ा बयान, कही ये बात

जब सरिता की नींद खुली तो उसने देखा कि उसका बच्चा गायब है। वह मदद के लिए शोर मचाने लगी। गांव वालों के कहने पर महिला का पीछा किया गया। इसी बीच सड़क पर सेना की तैयारी करने वाले कुछ युवक दौड़ लगा रहे थे। उनसे पूछने पर उन लोगों ने बताया कि एक महिला बच्चे को लेकर बरबीघा की तरफ गई है।

ये भी पढ़ें-

बच्चे की मां ने युवकों से निवेदन किया कि महिला को पकड़ने में मदद करें। इसके बाद तैयारी करने वाले जवानों ने दौड़कर बच्चे को लेकर भाग रही महिला को पकड़ा। फिर युवकों ने महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ी गई महिला अपना नाम नीलम देवी बता रही है। महिला के संबंध में जानकारी को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।