Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Nobel Prize 2021: वैज्ञानिक बेंजामिन लिस्ट और डेविड डब्ल्यूसी मैकमिलन को मिला केमेस्ट्री का नोबेल पुरस्कार

इस साल रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट के जर्मन वैज्ञानिक बेंजामिन लिस्ट और प्रिंसटन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक डेविड डब्ल्यूसी मैकमिलन को मिला है।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने किया आगाह, जल्द ही अमेरिका-चीन के बीच हो सकता है युद्ध!

वैज्ञानिक मैकमिलन का जन्म स्कॉटलैंड में हुआ था। उन्हें ‘एसिमेट्रिक ऑर्गेनोकैटलिसिस’ नामक अणुओं के निर्माण के लिए एक नया तरीका विकसित करने में उनके उल्लेखनीय काम के लिए इस सम्मान (Nobel Prize) के लिए चुना गया है।

विजेताओं की घोषणा ‘रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज’ के महासचिव गोरान हैन्सन ने की। नोबेल समिति ने कहा‚ लिस्ट और मैकमिलन ने 2000 में स्वतंत्र रूप से कैटेलिसिस का एक नया तरीका विकसित किया था। नोबेल समिति के सदस्य पर्निला विटुंग–स्टाफशेड के अनुसार‚ यह पहले से ही मानव जाति को बहुत फायदा पहुंचा रहा रहा है।

इस पुरस्कार (Nobel Prize) की घोषणा के बाद जर्मन वैज्ञानिक बेंजामिन लिस्ट ने बताया कि उनके लिए ये सम्मान मिलना एक ‘बहुत बड़ा आश्चर्य’ है। उन्होंने बताया कि मुझे इसकी बिल्कुल उम्मीद नहीं थी। लेकिन जब स्वीडन से फोन आया तो वह अपने परिवार के साथ एम्स्टर्डम में छुट्टियां मना रहे थे। वैज्ञानिक लिस्ट के अनुसार‚ उन्हें शुरू में नहीं पता था कि मैकमिलन उसी विषय पर काम कर रहे थे। लेकिन उनके साथ ये सम्मान शेयर करना मेरे लिए खुशी की बात है।