Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Today History (23 February): ‘वीनस ऑफ हिंदी सिनेमा’ मधुबाला की पुण्यतिथि

'वीनस ऑफ हिंदी सिनेमा' मधुबाला की पुण्यतिथि

आज का इतिहास (Today History): 23 फरवरी को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है, अमेरिका के रसायनशास्त्री और आविष्कारक मार्टिन हेल द्वारा एल्यूमीनियम जैसे महत्वपूर्ण तत्व की खोज की। इस काम में उनकी बड़ी बहन जूलिया मार्टिन हेल ने भी मदद की थी। आज के ही दिन भारतीय सिनेमा ने अपना कोहीनूर खो दिया था। दरअसल सन 1969 में आज के ही दिन हिंदी सिनेमा की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक मधुबाला का महज 36 साल की उम्र में निधन हो गया। अपने छोटे से फिल्मी करियर में उन्होंने अपनी खूबसूरती और अदाकारी से ऐसा जलवा बिखेरा जो आज तक उनके चाहने वालों की दिलों में कायम है। उनकी खूबसूरती के कारण उन्हें ‘वीनस ऑफ हिंदी सिनेमा’ कहा जाता था। 

Today History- इतिहास में 23 फरवरी की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

 

अवनीश मिश्र

1970 – गयाना देश गणराज्य बना और आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।

अवनीश मिश्र

1952 – कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम पारित किया गया।

इसकी शुरुआत 15 नवंबर, 1951 को कर्मचारी भविष्य निधि अध्यादेश के आने के पश्चात हुई थी। इसके बाद 23 फरवरी को संसद में कर्मचारी भविष्य निधि अधिनियम, 1952 पारित किया गया जो अब कर्मचारी भविष्य निधि एवं विविध प्रावधान अधिनियम, 1952 के नाम से जाना जाता है।

कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ)- भारत के वेतनभोगी व्यक्तियों के लिए सबसे लाभदायक एवं लोकप्रिय निवेशों में से एक है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन- भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय – के अंतर्गत कार्यरत वैधानिक निकाय है जिसका उद्देश्य कर्मचारी भविष्य निधि एवं विविध प्रावधान अधिनियम, 1952 के तहत निर्धारित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का क्रियान्वयन करना है। इस योजना के अंतर्गत संस्था के कर्मचारियों को भविष्य निधि, पेंशन एवं बीमा संबंधी लाभ प्रदान किये जाते हैं। बीस या इससे अधिक कार्यरत कर्मचारियों वाले सभी संगठनों को भविष्य निधि खाता रखना आवश्यक है।

अवनीश मिश्र

1940 – रूसी सेनाओं ने यूनान के समीप स्थित लासी द्वीप पर कब्जा किया।

अवनीश मिश्र

1886 – अमेरिका के रसायनशास्त्री और आविष्कारक मार्टिन हेल ने एल्यूमीनियम की खोज की।

कई सालों के गहन रिसर्च और कार्यों के बाद चार्ल्स मार्टिन हेल ने मानव निर्मित एल्यूमीनियम के पहले नमूनों का उत्पादन किया था। इस परियोजना में उनकी बड़ी बहन जूलिया ब्रेनर्ड हेल ने भी उनकी मदद की थी।