Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Today History (23 February): ‘वीनस ऑफ हिंदी सिनेमा’ मधुबाला की पुण्यतिथि

'वीनस ऑफ हिंदी सिनेमा' मधुबाला की पुण्यतिथि

आज का इतिहास (Today History): 23 फरवरी को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है, अमेरिका के रसायनशास्त्री और आविष्कारक मार्टिन हेल द्वारा एल्यूमीनियम जैसे महत्वपूर्ण तत्व की खोज की। इस काम में उनकी बड़ी बहन जूलिया मार्टिन हेल ने भी मदद की थी। आज के ही दिन भारतीय सिनेमा ने अपना कोहीनूर खो दिया था। दरअसल सन 1969 में आज के ही दिन हिंदी सिनेमा की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक मधुबाला का महज 36 साल की उम्र में निधन हो गया। अपने छोटे से फिल्मी करियर में उन्होंने अपनी खूबसूरती और अदाकारी से ऐसा जलवा बिखेरा जो आज तक उनके चाहने वालों की दिलों में कायम है। उनकी खूबसूरती के कारण उन्हें ‘वीनस ऑफ हिंदी सिनेमा’ कहा जाता था। 

Today History- इतिहास में 23 फरवरी की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

 

अवनीश मिश्र

1969- 'वीनस ऑफ हिंदी सिनेमा' मधुबाला की पुण्यतिथि

1969 में आज के ही दिन हिंदी सिनेमा की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक मधुबाला का महज 36 साल की उम्र में निधन हो गया। अपने छोटे से फिल्मी करियर में उन्होंने अपनी खूबसूरती और अदाकारी से ऐसा जलवा बिखेरा जो आज तक उनके चाहने वालों की दिलों में कायम है। उनकी खूबसूरती के कारण उन्हें ‘वीनस ऑफ हिंदी सिनेमा’ कहा जाता था। 

अवनीश मिश्र

23 फरवरी 1969: भारतीय फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री का जन्‍म महाराष्‍ट्र के सांगली में एक राजघराने में हुआ

सलमान खान की ब्लॉक बस्टर फिल्म मैंने प्यार किया की एक्ट्रेस भाग्यश्री आज (23 फरवरी) को अपना बर्थडे सेलिब्रिट कर रही हैं। ये फिल्म जहां सलमान के करियर का टर्निंग प्वाइंट रही थी। वहीं, भाग्यश्री की ये पहली फिल्म थी। हालांकि, इस सफलता का फायदा भाग्यश्री उठा नहीं पाई और कुछ फिल्मों के बाद वह लाइमलाइट से दूर चली गई थीं। 

अवनीश मिश्र

2010- भारत के मशहूर चित्रकार एम.एफ. हुसैन को कतर की नागरिकता प्रदान कर दी गई।

अवनीश मिश्र

2010- भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुल्कर ने दक्षिण अफ्रिका के खिलाफ अपना पहला दोहरा शतक जड़ा।

2962वें वनडे में बनाए गए पहला दोहरा शतक बनाने वाले सचिन की बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रिका से ग्वालियर के कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम में खेला गया एकदिवसीय मैच 153 रनों से जीत लिया। 402 रनों के लक्ष्य के जबाब में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 43वें ओवर में 248 रन बनाकर आउट हो गई। इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की शृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।

अवनीश मिश्र

2009- भारतीय तीरंदाज थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एशियाई ग्रां प्री तीरंदाजी चैम्पियनशिप में टीम स्पर्धा में तीन रजत पदक जीते।