Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Today History (23 February): ‘वीनस ऑफ हिंदी सिनेमा’ मधुबाला की पुण्यतिथि

'वीनस ऑफ हिंदी सिनेमा' मधुबाला की पुण्यतिथि

आज का इतिहास (Today History): 23 फरवरी को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है, अमेरिका के रसायनशास्त्री और आविष्कारक मार्टिन हेल द्वारा एल्यूमीनियम जैसे महत्वपूर्ण तत्व की खोज की। इस काम में उनकी बड़ी बहन जूलिया मार्टिन हेल ने भी मदद की थी। आज के ही दिन भारतीय सिनेमा ने अपना कोहीनूर खो दिया था। दरअसल सन 1969 में आज के ही दिन हिंदी सिनेमा की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक मधुबाला का महज 36 साल की उम्र में निधन हो गया। अपने छोटे से फिल्मी करियर में उन्होंने अपनी खूबसूरती और अदाकारी से ऐसा जलवा बिखेरा जो आज तक उनके चाहने वालों की दिलों में कायम है। उनकी खूबसूरती के कारण उन्हें ‘वीनस ऑफ हिंदी सिनेमा’ कहा जाता था। 

Today History- इतिहास में 23 फरवरी की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

 

अवनीश मिश्र

कुछ प्रमुख भारतीय हस्तियों का निधन

1990 – अमृतलाल नागर, साहित्य जगत् में उपन्यासकार के रूप में सर्वाधिक ख्याति प्राप्त हुई

2004 – भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता, निर्माता, पटकथा-लेखक, निर्देशक और सम्पादक विजय आनन्द का निधन

अवनीश मिश्र

1975 – ओडिशा राज्य के 6वें मुख्यमंत्री राजेंद्र नारायण सिंह देव का निधन

31 मार्च 1912 को जन्मे राजेंद्र नारायण सिंह देव 1950 से 1962 तक गणतंत्र परिषद राजनैतिक दल के अध्यक्ष थे। सन 1962 में जब गणतंत्र परिषद का विलय 'समाजवादी पार्टी' में हो गया, तब राजेंद्र नारायण सिंह देव समाजवादी पार्टी की ओडिशा शाखा के अध्यक्ष बने। 8 मार्च 1967 से 9 जनवरी 1971 तक राजेंद्र नारायण सिंह देव ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे।

अवनीश मिश्र

1969 – भारत के ऐतिहासिक उपन्यासकार और निबंधकार वृंदावनलाल वर्मा जी का निधन

अवनीश मिश्र

1468 – छपाई की मशीन का आविष्कार करने वाले यूहेन गोटेनबर्ग का निधन

यूहेन गोटेनबर्ग का जन्म जर्मनी में हुआ किंतु थोड़े समय बाद वह वर्तमान फ़्रांस के स्टेसबर्ग नगर चले गए। गुटनेबर्ग ने सन 1439 में प्रिंटिंग प्रेस की रचना की जिसे एक महान आविष्कार माना जाता है। इन्होने मूवेबल टाइप की भी रचना की। इनके द्वारा छापी गई बाइबल गुटेनबर्ग बाइबल के नाम से प्रसिद्ध है। गुटनबर्ग के टाइप-मुद्रण के आविष्कार से पूर्व मुद्रण का सारा कार्य ब्लाकों में अक्षर खोदकर किया जाता था।

अवनीश मिश्र

कुछ प्रमुख भारतीय हस्तियों का जन्म

1982 – कर्ण सिंह, भारतीय राजनेता

1983 – अज़ीज़ अंसारी, भारतीय/अमेरिकन हास्य अभिनेता

1954 – बाबा हरदेव सिंह – भारत के प्रसिद्ध संत और संत निरंकारी मिशन के आध्यात्मिक गुरु थे।