Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

भारत ने रूस के साथ की इस बेहतरीन हथियार की डील, एक मिनट में बरसाता है 600 गोलियां

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (फाइल फोटो)

मिली जानकारी के मुताबिक Russia की इस एक राइफल की कीमत करीब 1100 डॉलर है। ये दुनिया की आधुनिक तकनीक से तैयार राइफल है। इसका वजन लोड होने के बाद 4 किलो के आस-पास होगा।

भारत और चीन के बढ़ते तनाव के बीच एक अहम खबर सामने आई है। भारत और रूस (Russia) के बीच एक डील हुई है, जिसके बाद भारत की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी।

शंघाई कॉरपोरेशन ऑर्गेनाइजेशन समिट के दौरान भारत ने रूस से एके-47 के सबसे एडवांस वर्जन की राइफल के लिए डील कर ली है। इस समिट में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे।

ये डील एके-47 203 के लिए की गई है। इसे अब भारत में ही तैयार किया जा सकेगा। ये डील इस समय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत और चीन के बीच तनाव चल रहा है। ऐसे में एडवांस राइफल का होना सैनिकों के मनोबल को काफी हद तक बढ़ा देगा।

भारत में 1996 से इंसास का प्रयोग हो रहा है लेकिन हिमाचल की ऊंची चोटी पर इसे प्रयोग करने में काफी समस्या का सामना करना पड़ता था। ऐसे में एके-47 203 सैनिकों को एक नया हौसला देगी।

ये भी पढ़ें- सऊदी अरब ने पाकिस्तान को दिया करारा झटका, खैरात में दिये जाने वाले अरबों डॉलर पर लगाया प्रतिबंध

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रूस ने कहा है कि भारत को 7 लाख से ज्यादा एके-47 203 राइफल चाहिए । इसमें एक लाख राइफल तो रूस से आयात की जाएंगी, वहीं बाकी की भारत में ही बनाई जाएंगी।

मिली जानकारी के मुताबिक एक राइफल की कीमत करीब 1100 डॉलर है। ये दुनिया की आधुनिक तकनीक से तैयार राइफल है। इसका वजन लोड होने के बाद 4 किलो के आस-पास होगा।

इसकी खासियत ये है कि ये राइफल एक मिनट में 600 गोलियां दागती है। इसमें 7.62 एमएम की गोलियों का इस्‍तेमाल किया जाता है। ये केवल एक सेकंड में 10 गोलियां दाग सकती है।

यह ऑटोमेटिक और सेमी ऑटोमेटिक दोनों ही तरह से काम करती है और ये 400 मीटर की दूरी तक मार करने में सक्षम है।

ये भी देखें-