क्या अर्मेनिया और अजरबैजान के बीच चल रहे युद्ध में कूद पड़ेगी पूरी दुनिया? विश्व युद्ध की आशंका!

India China Tension: कोरोना से पूरी दुनिया पहले ही परेशान है, लेकिन अब दुनिया में विश्व युद्ध छिड़ने की भी आशंकाएं जताई जा रही हैं।

Armenia and Azerbaijan

सांकेतिक तस्वीर

कोरोना से पूरी दुनिया पहले ही परेशान है, लेकिन अब दुनिया में विश्व युद्ध छिड़ने की भी आशंकाएं जताई जा रही हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये आशंका जताई गई है। दरअसल ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है क्योंकि रूस के पास अर्मेनिया और अजरबैजान (Armenia and Azerbaijan) के बीच युद्ध चल रहा है। ये दोनों देश एक दूसरे पर मिसाइल, तोप और टैंक से हमला कर रहे हैं। अजरबैजान ने तो अर्मेनिया पर ड्रोन हमले भी शुरु कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें- COVID-19: देश में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा पहुंचा 63 लाख के पार, 24 घंटे में आए 86,821 नए मामले

अजरबैजान और अर्मेनिया (Armenia and Azerbaijan) के बीच तो आमने-सामने की लड़ाई हो रही है, वहीं अन्य देशों के बीच भी कोरोना काल से पहले या बाद से तनाव बढ़ा है। ताजा मामला भारत और चीन के बीच का है। दोनों देशों के बीच बीते कुछ समय से हालात ठीक नहीं हैं और अक्सर सीमा पर संघर्ष जैसी स्थिति बन जाती है। हालांकि दोनों देशों की ओर से ये कहा जा रहा है कि दोनों देश हालातों का समाधान शांति से करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इसके अलावा सऊदी अरब और ईरान के बीच भी तनाव बढ़ा है। पाकिस्तान और तुर्की के खिलाफ रूस भी आक्रामक रवैया अपना सकता है। वहीं चीन और ताइवान के बीच भी हालात सामान्य नहीं हैं।

बता दें कि सऊदी अरब ने ईरान के 10 आतंकियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव चल रहा है।

ये भी देखें- 

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें