Today History (03 March): मुगल बादशाह अकबर ने बंगाली सेना को हराया

कन्या भ्रूण हत्या रोकने के केन्द्र सरकार ने धन लक्ष्मी नामक नई योजना शुरू की। यह केंद्र सरकार की योजना है जो कि 2008 में लांच हुई थी

Today History

Today History

आज का इतिहास (Today History): 3मार्च को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, मुगल बादशाह अकबर ने तुकारोई की लड़ाई में बंगाली सेना को हराया, कन्या भ्रूण हत्या रोकने के केन्द्र सरकार ने धन लक्ष्मी नामक नई योजना शुरू की। यह केंद्र सरकार की योजना है जो कि 2008 में लांच हुई थी इस योजना के तहत बेटी का जन्‍म पंजीकरण, टीकाकरण, शिक्षा और 18 वर्ष की आयु के बाद ही विवाह किए जाने पर 1 लाख रुपए की बीमा राशि दिए जाने का प्रवधान है। यह योजना छत्‍तीसगढ़ के बस्‍तर जिले के जगदलपुर विकासखंड और बीजापुर जिले के भोपालपट्टनम विकासखंड में लागू किया गया है। टाटा समूह के संस्थापक जमशेद जी टाटा का जन्म और भारत के मुगल बादशाह औरंगजेब का निधन आज की प्रमुख घटनाएं हैं। 

Today History- इतिहास में 3 मार्च की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

  • 1575 – मुगल बादशाह अकबर ने तुकारोई की लड़ाई में बंगाली सेना को हराया था।
  • 1939 – महात्मा गांधी, भारत के मुंबई शहर में निरंकुश शासन के विरोध में तेजी लाये।
  • 1971 – भारत-पाकिस्तान युद्ध की शुरुआत हुई।
  • 1999 – अब्दुल रहमान अरब मूल के ऐसे प्रथम व्यक्ति बने जिन्हें इस्रायली सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश बनाया गया।
  • 2000 – अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायाधिकरण द्वारा क्रोएशिया के जनरल तिहोमिर ब्लास्किय को 45 साल कैद की सजा।
  • 2005 – यूक्रेन के राष्ट्रपति विक्टर यूशचेंकों की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय रक्षा परिषद ने इराक से अपने सैनिक वापस बुलाने का निर्णय लिया।
  • 2006 – फिलीपींस में आपातकाल हटा।
  • 2007 – पाकिस्तान ने हत्फ-2 अब्दाली बेलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया।
  • 2008 – मेघालय में नई विधानसभा के लिए चुनाव में 75% मतदान हुआ।
  • 2008 – कन्या भ्रूण हत्या रोकने के केन्द्र सरकार ने धन लक्ष्मी नामक नई योजना शुरू की।
  • 2008 – दक्षिणी अफगानिस्तान में नाटो व अफगान सुरक्षा बलों के अभियान में 22 आतंकी मारे गए।
  • 2009 – स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने स्मार्ट यूनिट योजना को लांच किया।

Live News Update : अफवाहों को ना फैलाएं और ना इन पर भरोसा करें- दिल्ली पुलिस

Today History- इतिहास में 3 मार्च को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

  • 1976 – राइफलमैन संजय कुमार, परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक
  • 1955 – जसपाल भट्टी, प्रसिद्ध हास्य अभिनेता
  • 1926 – रवि (संगीतकार) – हिन्दी फ़िल्मों में प्रसिद्ध संगीतकार थे।
  • 1902 – रामकृष्ण खत्री – भारत के प्रमुख क्रांतिकारियों में से एक थे।
  • 1880 – अचंत लक्ष्मीपति – आयुर्वेदिक औषधियों के प्रचार-प्रसार के लिए प्रसिद्ध थे।
  • 1839 – जमशेद जी टाटा, भारतीय उद्योगपति।

Today History- इतिहास में 3 मार्च को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

  • 1707- औरंगजेब, भारत के मुगल बादशाह।
  • 1919 – हरि नारायण आपटे – प्रसिद्ध मराठी भाषी उपन्यासकार, नाटककार तथा कवि।
  • 1982- फिराक गोरखपुरी प्रसिद्ध उर्दू शायर।
  • 2009 – यादवेन्द्र शर्मा ‘चन्द्र’ – राजस्थान के सर्वाधिक चर्चित व प्रसिद्ध उपन्यासकार, कहानीकार तथा नाटककार।
  • 2002- जी.एम.सी. बालायोगी, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष
  • 2015 – डॉ. राष्ट्रबंधु, बाल साहित्य के प्रसिद्ध साहित्यकार

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें