Rang Panchmi 2021: जानें क्या है रंग पंचमी त्यौहार का महत्व

रंग पंचमी (Rang Panchmi 2021) का त्योहार होली के त्योहार का अंतिम पड़ाव माना जाता है। रंगपंचमी होली के त्योहार के 5 दिन बाद मनाई जाती है।

Rang Panchmi 2021

Rang Panchmi 2021

पंचांग की गणना के अनुसार इस साल रंग पंचमी (Rang Panchmi 2021) 2 अप्रैल को है। इसकी वजह यह है कि 2 अप्रैल को सूर्योदय के समय पंचमी तिथि है।

रंग पंचमी (Rang Panchmi 2021) का त्योहार होली के त्योहार का अंतिम पड़ाव माना जाता है। रंग पंचमी होली के त्योहार के 5 दिन बाद मनाई जाती है। रंग पंचमी के महत्व को देखते हुए इसका एक और प्रचलित नाम है श्रीपंचमी, क्योंकि इस दिन देवताओं संग रंग गुलाल खेलने से घर में श्री यानी धन समृद्धि की वृद्धि होती है। शास्त्रों के अनुसार, रंग पंचमी का त्योहार चैत्र कृष्ण पंचमी तिथि के बाद मनाया जाता है।

Chhattisgarh: अबूझमाड़ के गांवों में पहुंच रहा विकास, जल्द ही लदेंगे नक्सलियों के दिन

रंग पंचमी (Rang Panchmi) का त्योहार विशेष तौर पर मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। महाराष्ट्र (Maharashtra) में इस दिन मछुआरे समुदाय के लोग उत्सव मनाते हैं और पूरनपोली बनाते हैं। राजस्थान (Rajasthan) में भी इस दिन रंगोत्सव मनाया जाता है।

यहां देखें वीडियो-

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें