भारत का पहले सामाजिक क्रांतिवीर थे राजा राम मोहन राय, सती प्रथा और बाल विवाह का अंत

राजा राममोहन राय (Raja Ram Mohan Roy) ने जो महत्त्वपूर्ण कार्य किया, वह था सती प्रथा को समाप्त करवाना। जब वह छोटे थे तभी उनके बड़े भाई की मृत्यु हो गई। उन दिनों विवाह भी आयु में हो जाते थे और पति की मृत्यु के बाद पत्नी सती हो जाती थी

Raja Ram Mohan Roy

Raja Ram Mohan Roy

Raja Ram Mohan Roy: अठारहवीं शताब्दी के अंतिम चरण में जिस समय राजा राममोहन राय (Raja Ram Mohan Roy) का जन्म हुआ, उस समय भारत ईस्ट इंडिया कम्पनी के शिकंजे में बुरी तरह फँसा हुआ था। इस दासता और लाचारी का एक कारण देशवासियों में फैली हुई कुरीतियाँ और शिक्षा भी था। इसलिए राजा राममोहन राय (Raja Ram Mohan Roy) ने सबसे पहले अपने देशवासियों की स्थिति सुधारने के बल करना बेहतर समझा। उन्होंने अनुभव किया कि जब तक भारतीयों की स्थिति न सुधारी जायेगी, वे अंग्रेजों को भारत से बाहर निकालने में समय न होंगे।

राजा राममोहन राय (Raja Ram Mohan Roy) का जन्म 22 मई, 1772 को राधानगर (बंगाल) के रमाकान्तराय नामक जमींदार के घर हुआ। गाँव में प्रारंभिक शिक्षा के बाद उन्हें पटना भेजा गया। यहाँ उन्होंने फारसी और संस्कृत का अभ्यास किया, मौलवी साहब के सहयोग से मुसलमानों के धर्म ग्रंथ कुरान को भी पढ़ा। ईसाई मिशनरियों द्वारा लोगों की सहायता के कार्यों को तो वे पसन्द करते थे परन्तु उनके द्वारा लोगों का धर्म परिवर्तन करना उन्हें न सुहाता था। उन्होंने अनेक धर्मों का तुलनात्मक अध्ययन करने के बाद एक नये धर्म ब्राह्म समाज की स्थापना की।

राजा राममोहन राय (Raja Ram Mohan Roy) ने जो महत्त्वपूर्ण कार्य किया, वह था सती प्रथा को समाप्त करवाना। जब वह छोटे थे तभी उनके बड़े भाई की मृत्यु हो गई। उन दिनों विवाह भी आयु में हो जाते थे और पति की मृत्यु के बाद पत्नी सती हो जाती थी अथवा उसे जबर्दस्ती पति की चिता में धकेल दिया जाता था राममोहन की रोती-चीखती भाभी को भी जवरन चिता में धकेल दिया गया। तभी से वह इस कुप्रथा को समाप्त करने की धारणा बना चुके थे। वह इसकी समाप्ति के लिए उस समय के ब्रिटिश साम्राज्य के सबसे बड़े न्यायालय प्रिवी कौंसिल तक गए और सरकार से इसे समाप्त करने का कानून बनवा कर छोड़ा।

उन्होंने विधवा विवाह का भी समर्थन किया। उन्होंने अपने विचारों के प्रचार के लिए शास्त्रार्थ की, पुस्तकें प्रकाशित की, भाषा किये और समाज में सम्मानित सदस्यों से सम्पर्क स्थापित किया। वह समझते थे कि अंग्रेजों ने भारत में जो अंग्रेजी शिक्षा प्रारंभ की है वह एकांकी है और उससे भारतीयों को शिक्षा के सम्पूर्ण लाभ मिलने वाले नहीं-हालाँकि वह समझते थे कि इसी शिक्षा के कारण कुछ भारतीयों में जागृति आई है नहीं-हालांकि वह समझते थे कि इसी शिक्षा के कारण कुछ भारतीयों में जागृति आई है और वे देश की प्रगति के बारे में सोचने लगे हैं।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें