India-China LAC Clash: अपनी शहादत से किया घरवालों का सीना चौड़ा, अंतिम विदाई उमड़ी हजारों की भीड़

देश की रक्षा करते हुए मध्य प्रदेश के रीवा जिले का भी एक लाल शहीद हो गया। जिले के मनगवां थाना के फरेहदा गांव के दीपक सिंह लद्दाख के गलवान घाटी में 15 जून की रात चीनी सैनिकों से लड़ाई लड़ते हुए शहीद हो गए। लोग सुबह से ही शहीद दीपक सिंह (Martyr Deepak Singh) के घर में पहुंचने लगे। जहां अपने इस लाल के खोने का उन्हें गम था, वहीं इस बात को लेकर गर्व है कि विंध्य के लाल ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

Martyr Deepak Singh

पत्नी के साथ शहीद दीपक सिंह। (फाइल फोटो)

देश की रक्षा करते हुए मध्य प्रदेश के रीवा जिले का एक लाल शहीद हो गया। जिले के मनगवां थाना के फरेहदा गांव के दीपक सिंह लद्दाख की गलवान घाटी में 15 जून की रात चीनी सैनिकों से लड़ाई लड़ते हुए शहीद हो गए। सैनिक की शहादत की खबर मिलते ही इलाके में मातम छा गया है। गांव के लोग सुबह से ही शहीद दीपक सिंह के घर में पहुंचने लगे। दीपक सिंह गहरवार को हजारों लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। बड़ी संख्या में लोग वीर शहीद की अंतिम झलक पाने, उन्हें अंतिम सलामी देने के लिए बेताब थे। अपनी माटी के लाल को कंधा देने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी गांव पहुंचे और वीर को अंतिम सफर में कंधा दिया। लगभग 5 साल पहले दीपक ने बिहार रेजींमेंट में सैनिक के पद पर सेना में ज्वाइन किया था। लेह लद्दाख से पहले वह देहरादून में तैनात थे। फरवरी में उनकी तैनाती लेह में हुई थी। 6 महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी। शहीद दीपक की मां की मौत बचपन में ही हो गई थी। उनके पिता गजराज सिंह किसान हैं। शहीद दीपक सिंह के बड़े भाई प्रकाश सिंह भी भारतीय सेना में हैं।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें