Jharkhand: गिरिडीह पुलिस ने कुख्यात नक्सली श्यामलाल मुर्मू को दबोचा, देखें वीडियो

झारखंड (Jharkhand) में नक्सलियों (Naxals)  के खिलाफ पुलिस (Police) का अभियान तेज है। इस क्रम में राज्य की गिरिडीह पुलिस को एक कुख्यात नक्सली (Naxali) को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

Naxali

गिरिडीह से गिरफ्तार नक्सली।

झारखंड (Jharkhand) में नक्सलियों (Naxals) के खिलाफ पुलिस (Police) का अभियान तेज है। इस क्रम में राज्य की गिरिडीह पुलिस को एक कुख्यात नक्सली (Naxali) को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। इस कुख्यात नक्सली (Naxalite) की तलाश पुलिस को काफी दिनों से थी।

जानकारी के मुताबिक, 10 अक्टूबर को गिरिडीह जिले के एसपी अमित रेनू को गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात नक्सली श्यामलाल मुर्मू उर्फ श्याम लाल मांझी खुखरा थाना क्षेत्र के एक गांव में मौजूद है।

Coronavirus: भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 71,75,881, बीते 24 घंटे में आए 55,342 नए केस

सूचना की पुष्टि होने के बाद सीआरपीएफ (CRPF) की 154वीं बटालियन एवं जिला पुलिस बल द्वारा पोखरा थाना क्षेत्र के कई गांवों में सर्च अभियान चलाया गया।

इस सर्च अभियान के दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देख भागने लगा। लेकिन जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसे दबोच लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम श्याम लाल मुर्मू उर्फ श्याम लाल मांझी बताया।

जयंती विशेष: हिंदी सिनेमा का पहला सुपरस्टार, जिनके जन्मदिन के दिन ही दुनिया छोड़ गये भाई किशोर कुमार

गिरफ्तार नक्सली (Naxali) ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि साल 2017 से लेकर अब तक उसने कई नक्सली वारदातों को अंजाम देने में नक्सली कमांडर नूनू चंद महतो का साथ दिया है।

इन नक्सली वारदातों में पुलिस पार्टी पर हमला, मुखिया पुत्र की हत्या और सड़क पर बम प्लांट कर विस्फोट करना शामिल हैं। इसके अलावा दर्जनों नक्सली घटनाओं में इस नक्सली का हाथ रहा है। यह जानकारी गिरिडीह एसपी अमित रेनू ने 11 अक्टूबर को एक प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को दिया।

यहां देखें वीडियो-

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें