महारानी विक्टोरिया का दिल अजीज था ये भारतीय नौकर, मजबूरी में शाही परिवार ने क्वीन के अंतिम संस्कार में उसे किया शामिल
अगर आपको ये पता चले कि उनका सबसे करीब का व्यक्ति जिसे वो अपने बच्चों से भी ज्यादा पसंद करती थीं वो भारतीय था तो आप चौंक जाएंगे। इतनी ज्यादा करीबी थी दोनों के बीच कि जब क्वीन विक्टोरिया (Queen Victoria) की मौत हुई तो उनके बेटे ने अंतिम संस्कार के बाद जो आदेश दिया वो ये था कि क्वीन ने जितने लैटर्स उसे लिखे हैं, वो सब अभी जला दे और परिवार समेत तुरंत भारत वापस चला जाए।