Naxal Arrested

गिरफ्तार किया गया हार्डकोर नक्सली रूपेश कुमार सिंह बिहार के भागलपुर जिला के शाहकुंड थाना क्षेत्र के सरौनी गांव का रहनेवाला है। वह नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के क्राइम ब्यूरो टेक्निकल के स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य है।

टीएसपीसी के जोनल कमांडर कबीर गंजू, उसके सहयोगी सहित नक्सल संगठन का एक सक्रिय सदस्य सेठा गंझू पुलिस के हत्थे चढ़ा है।

सुकमा जिले के पुसपाल थाना क्षेत्र के चितलनार और मुण्डवाल गांव के जंगलों से पुलिस ने महिला नक्सली सोड़ी पीसो उर्फ अनीता को गिरफ्तार किया है।

सुरक्षाबलों ने कोयलीबेड़ा के आलपरस के जंगल में हुए मुठभेड़ के बाद आठ लाख रूपए की इनामी महिला नक्सली को गिरफ्तार किया है।

वह 13 अप्रैल, 2015 को चोलनार कैंप से किरन्दुल आ रहे पुलिस के वाहन पर बम विस्फोट करने और फायरिंग करने की घटना में शामिल थी। इसमें 5 जवान शहीद हुए थे।

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच 24 अप्रैल को मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ के बाद एक नक्सली को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार नक्सली की पहचान अर्जुन उर्फ पायकु बताई जा रही है। उसपर प्रशासन की तरफ से तीन लाख का ईनाम था।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 11 अप्रैल की सुबह सुरक्षाबलों ने चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। ये किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की फिराक़ में थे। इन चारों की गिरफ़्तारी बेदरे क्षेत्र में सुबह मतदान से थोड़ी देर पहले ही हुई है। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से तीन देशी असलहे बरामद हुये हैं।

छत्तीसगढ़ के धमतरी पुलिस ने कुछ नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये नक्सली लोकसभा चुनाव के दौरान जिले में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पकड़े गए नक्सलियों में पांच लाख रूपए का इनामी नक्सली अजीत मोडियाम और उसका साथी रामसू कुंजाम शामिल है।

छत्तीसगढ़ और झारखंड में आगामी लोकसभा चुनावों में नक्सलियों के हमले की साजिश सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया है। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सीएम भूपेश बघेल की सभा से पहले पुलिस ने एक महिला सहित तीन नक्‍सलियों को राजा बंगला इलाके से गिरफ्तार किया है। उधर, झारखंड में भी लोकसभा चुनाव के दौरान पुलिस और सुरक्षाबलों पर हमले की तैयारी कर रहे नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लातेहार में नक्सलियों ने विस्फोटक, राइफल, गोली और विस्फोटक बनाने के सामान छिपा कर रखे थे। यह सब सुरक्षा बलों के हाथ लग गया।

यह भी पढ़ें