Lok Sabha Elections 2019

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण के मतदान के दौरान नक्सलियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। राज्य के राजनांदगांव जिले में चुनाव में खलल डालने के लिए नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया। इस ब्लास्ट में आईटीबीपी का एक जवान बुरी तरह से घायल हो गया।

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज 12 राज्यों की 95 सीटों पर मतदान हुआ। चुनाव आयोग ने चुनाव के पुख्ते इंतजाम कर रखे थे। प्रशासन भी पूरी मुस्तैदी से शांतिपूर्ण मतदान कराने में लगा रहा। बावजूद इसके कई जगहों से छुटपुट हिंसा की खबरें आईं। पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई जगहों पर कई हिंसाक घटनाएं हुईं।

दूसरे चरण में 97 सीटों पर मतदान होना था, लेकिन तमिलनाडु की वेल्लोर और त्रिपुरा-पूर्व लोकसभा सीट पर चुनाव रद्द कर दिया गया। इस चरण में 15.79 करोड़ मतदाता हैं, वहीं 1629 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसके लिए 1.81 लाख पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। बड़ी संख्या में मतदाता बूथों पर कतार में खड़े हैं।

Lok Sabha Election 2019 के दूसरे चरण में 12 राज्यों की कुल 95 सीटों के लिए मतदान हो जारी है। उत्तर प्रदेश की 8, तमिलनाडु की 38, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 10, असम, बिहार और ओडिशा की पांच-पांच, छत्तीसगढ़ तथा पश्चिम बंगाल की तीन-तीन, जम्मू कश्मीर की दो और मणिपुर एवं पुडुचेरी की एक-एक सीटों पर वोटिंग चल रही है।

18 अप्रैल की सुबह मतदान से ठीक पहले छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में पुलिस ने एनकाउंटर करके दो नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ में नक्सली कमांडर वर्गीस भी मारा गया है। नक्सल कमांडर वर्गीस ने ही लैंडमाईन बिछाकर भाजपा विधायक मांडवी के काफिले पर धमाका किया था।

ओडिशा के कंधमाल जिले में दो नक्सली घटनाओं को अंजाम दिया गया है। एक घटना में माओवादियों ने मतदान केंद्र पर जा रही एक महिला निर्वाचन अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि दूसरी घटना में चुनावी वाहन में आग लगा दी। दोनों ही घटनाएं नक्सल प्रभावित कंधमाल जिले की हैं।

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के दूसरे चरण के लिए 12 राज्यों की 95 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है। सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई। पोलिंग बूथ पर सुबह से ही लोग पहुंचने लगे थे। ज्यादातर पोलिंग बूथ पर वोट डालने के लिए लोगों की लाइन लगी हुई है।

यह भी पढ़ें