Kargil Vijay Diwas

Kargil Vijay Diwas 2019: करगिल विजय दिवस पर आज पूरा देश शहीदों को नमन कर रहा है। 20 साल पहले कारगिल की चोटी पर पाकिस्तान को परास्त कर हमारे वीर जवानों ने करगिल की पहाड़ियों पर तिरंगा लहराया था।

Kargil Vijay Diwas 2019: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को याद करते हुए लिखा कि कारगिल विजय दिवस हमारे कृतज्ञ राष्ट्र के लिए 1999 में कारगिल की चोटियों पर अपने सशस्त्र बलों की वीरता का स्मरण करने का दिन है।

Kargil Vijay Diwas 2019: आज कारगिल युद्ध की बीसवीं बरसी है इस दिन को पूरे देश में कारगिल विजय दिवस के रूप में बड़े ही गर्व के साथ मनाया जाता है। भारत ने 1999 में करगिल युद्ध के दौरान 26 जुलाई को जीत हासिल की थी। भारत और पाकिस्तान के बीच ये युद्ध 60 दिन तक चला था ।

करगिल विजय दिवस: मेहर सिंह के मुताबिक, हमारे वीर जवानों ने पत्थरों की आड़ में सारी रात गुजारी। उनकी ए और बी कंपनी अपने टास्क को पूरा कर आगे बढ़ चली तो कमांडिंग ऑफिसर ले. कर्नल योगेश कुमार जोशी ने उनके कंपनी कमांडर कैप्टन विक्रम बत्रा को प्वाइंट 5140 पर कब्जा करने का निर्देश दिया।

Kargil Vijay Diwas 2019: करगिल युद्ध के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल एएन औल शायद इकलौते ऐसे कमांडर थे जिन्होंने यह भीषण युद्ध अपने बेटे के साथ मिलकर लड़ा था। साल 1999 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में लेफ्टिनेंट जनरल औल 56 माउंटेन ब्रिगेड के कमांडर थे।

Kargil Vijay Diwas 2019: वर्ष 1999 के बाद से लेकर अब तक बॉलीवुड ने भी विजय दिवस को खास तरीके से मनाया है। मायानगरी में भारत माता के वीर सपूतों के साहस और बलिदान पर कई फिल्में बनी हैं। विजय दिवस को अब करीब 20 साल हो गए हैं।

कारगिल युद्ध में वायुसेना ने अपने ऑपरेशन का नाम रखा था-‘सफेद’। इस ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए हमारे वायु दूतों ने आसमान से गोले बरसाने शुरू किए।

करगिल में जब भारत-पाकिस्तान के बीच घनघोर युद्ध छिड़ा तो भारतीय जवानों ने हिमालय से भी ऊंची साहस का परिचय देते हुए इसी दिन विजयी पताका लहराया और तब से हम इस दिन को विजय दिवस के तौर पर मनाते हैं।

'Uri: The Surgical Strike' महाराष्ट्र में 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' को कारगिल विजय दिवस के मौके पर दोबारा रिलीज किया जा रहा है। यह अनूठी पहल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में अभिनेता विक्की कौशल हैं।

यह भी पढ़ें