झारखंड पुलिस को मिली बड़ी सफलता, TPC के एरिया कमांडर अनिल उरांव ने किया सरेंडर

एरिया कमांडर अनिल उरांव (Anil Oraon) ने झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण पुर्नवास नीति ‘नई दिशा’ से प्रेरित होकर सरेंडर किया।

Anil Oraon

अनिल उरांव (Anil Oraon) के खिलाफ लातेहार और लोहरदगा के विभिन्न थाना क्षेत्र में एक दर्जन मामले दर्ज हैं। पुलिस काफी समय से इस नक्सली की तलाश कर रही थी।

लातेहार: झारखंड पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। नक्सली संगठन TPC के एरिया कमांडर अनिल उरांव (Anil Oraon) उर्फ बादल ने रविवार को सरेंडर कर दिया है।

एरिया कमांडर अनिल उरांव ने झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण पुर्नवास नीति ‘नई दिशा’ से प्रेरित होकर सरेंडर किया। नक्सली के सरेंडर करने पर DIG राजकुमार लकड़ा ने उसे गुलदस्ता भेंट किया।

अनिल उरांव (Anil Oraon) के खिलाफ लातेहार और लोहरदगा के विभिन्न थाना क्षेत्र में एक दर्जन मामले दर्ज हैं। पुलिस काफी समय से इस नक्सली की तलाश कर रही थी।

झारखंड: जमशेदपुर पुलिस ने एक बड़ी नक्सली योजना को किया विफल, सड़क पर बिछाए गए 14 लैंड माइंस बरामद

अनिल उरांव लातेहार जिला के अंतर्गत आने वाले चंदवा थाना क्षेत्र के सेरक गांव का मूल निवासी है। वह पहले नक्सली संगठन JJMP का सदस्य था और JJMP सुप्रीमो पप्पू लोहरा व लवलेश के दस्ते का अहम हिस्सा था। बाद में उसने TPC ज्वाइन किया।

अनिल उरांव के सरेंडर करने के दौरान DIG राजकुमार लकड़ा ने कहा कि सरेंडर करने वाले नक्सलियों को सरकार एक नया जीवन जीने का मौका दे रही है, लेकिन जो नक्सली सरेंडर नहीं करेंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें