रांची पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, PLFI के 3 उग्रवादी गिरफ्तार, 2 पिस्टल और गोलियां बरामद

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यह तीनों PLFI के उग्रवादी रांची शहर में ही छिपे हुए हैं और किराए का मकान ढूंढ रहे हैं। खबर पक्की होने पर यह कार्रवाई की गई।

PLFI militants

3 उग्रवादी गिरफ्तार

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यह तीनों PLFI के उग्रवादी रांची शहर में ही छिपे हुए हैं और किराए का मकान ढूंढ रहे हैं। पुलिस ने अपने विश्वसनीय सूत्रों के सहारे खबर पक्की होने पर यह कार्रवाई की। रांची एसएसपी सुरेंद्र झा के निर्देश पर रांची के डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई और उग्रवादियों को गिरफ्तार किया।

रांची पुलिस ने पीएलएफआई (PLFI) के 3 उग्रवादियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। यह तीनों हार्डकोर उग्रवादी पुनई उरांव के गैंग के बताए जा रहे हैं।

ये उग्रवादी पुनई के इशारे पर रांची और अन्य क्षेत्रों में लेवी वसूलने का काम करते थे। अपना आशियाना बदलने में माहिर ये तीनों उग्रवादी किराए का मकान ढूंढ रहे थे।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यह तीनों उग्रवादी रांची शहर में ही छिपे हुए हैं और किराए का मकान ढूंढ रहे हैं। पुलिस ने अपने विश्वसनीय सूत्रों के सहारे खबर पक्की होने पर यह कार्रवाई की।

बता दें कि रांची एसएसपी सुरेंद्र झा के निर्देश पर रांची के डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। इस टीम ने उग्रवादियों को नामकुम थाना क्षेत्र के केतारी बागान एवं पंडरा से गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें- एनआईए ने लश्कर-ए-तैयबा में आतंकियों के भर्ती मामले में एक भारतीय डॉक्टर को गिरफ्तार किया

पुलिस ने केतारी बागान स्थित एक मकान से विनय और कचना पाहन को गिरफ्तार किया। इनसे मिली जानकारी के आधार पर पंडरा से सनी कच्छप को हथियार के साथ गिरफ्तार किया।

सूत्रों के अनुसार, पीएलएफआई का उग्रवादी पुनई उरांव 2 लाख का इनामी है। इसके इशारे पर ही ये तीनों काम करते थे और लेवी वसूलते थे।

पुलिस ने इन उग्रवादियों के पास से 2 पिस्टल, 29 गोली और 3 मोबाइल बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस इन तीनों से पूछताछ कर रही है।

ये भी देखें- 

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें