महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़, एक महिला नक्सली की मौत

पुलिस के मुताबिक नक्सल (Naxalites) प्रभावित क्षेत्र मौजा डोलांदा के जंगलों में ये मुठभेड़ बुधवार दोपहर को हुई। इसमें एक एक महिला नक्सली की मौत हो गई।

Woman Naxalites

सांकेतिक तस्वीर

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस और नक्सलियों (Naxalites) के बीच बुधवार को मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में एक महिला नक्सली के मारे जाने की खबर सामने आई है।

पुलिस के मुताबिक नक्सल प्रभावित क्षेत्र मौजा डोलांदा के जंगलों में ये मुठभेड़ बुधवार दोपहर को हुई। SP ऑफिस ने इस मामले में प्रेस विज्ञप्ति के जरिए जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, ‘सी-60 कमांडो जंगल में नक्सल विरोधी अभियान चला रहे थे, उसी दौरान मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद एक महिला नक्सली का शव बरामद किया गया है। अभी महिला की पहचान नहीं हो पाई है।’

ये भी पढ़ें- गिरिडीह: नक्सलियों के इरादों पर भारी पड़ा पुलिस का हौसला, डिफ्यूज किया 10 किलो का केन बम

इस दौरान पुलिस को नक्सलियों (Naxalites) का सामान भी बरामद हुआ है। बता दें कि सुरक्षाबलों की ओर से नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान या तो नक्सलियों को ढेर किया जा रहा है, या उनको सरेंडर करवाकर मुख्यधारा से जोड़ने की कोशिश की जा रही है।

हालांकि सुरक्षाबलों को अपने अभियान में काफी सफलता भी मिली है। काफी नक्सलियों ने सरेंडर किया है और मुख्यधारा में फिर से लौटे हैं।

ये भी देखें- 

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें