ओडिशा: मलकानगिरी में एक लाख की इनामी महिला नक्सली ने किया सरेंडर, बताया नक्सली संगठनों का सच

एक लाख रुपए की इनामी महिला नक्सली (Naxalites) लच्छी खरा उर्फ लच्छी उर्फ गीता ने मलकानगिरी के एसपी ऋषिकेश खिलारी के सामने सरेंडर किया।

Naxalites

सरेंडर करने वाली नक्सली (Naxalites) लच्छी ने बताया कि उसने सीएम और पुलिस महानिदेशक की अपील के बाद मुख्यधारा से जुड़ने का फैसला किया और सरेंडर कर दिया। 

मलकानगिरी: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और ओडिशा के पुलिस महानिदेशक अभय द्वारा नक्सलियों  (Naxalites) से मुख्यधारा में लौटने की अपील का असर अब दिखाई देने लगा है। नक्सलियों को ये बात समझ आ रही है कि उनका विकास मुख्यधारा से जुड़कर ही हो सकता है।

ओडिशा में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ अभियान जारी है। ताजा मामला ये है कि मलकानगिरी में एक लाख की इनामी महिला नक्सली ने सरेंडर किया है। इस नक्सली का नाम लच्छी खरा उर्फ लच्छी उर्फ गीता है। एक लाख रुपए की इनामी महिला नक्सली लच्छी खरा ने मलकानगिरी के एसपी ऋषिकेश खिलारी के सामने सरेंडर किया।

सरेंडर करने वाली नक्सली लच्छी ने बताया कि उसने सीएम और पुलिस महानिदेशक की अपील के बाद मुख्यधारा से जुड़ने का फैसला किया और सरेंडर कर दिया। उसने बताया कि कई और नक्सली भी अब मुख्यधारा से जुड़ना चाहते हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के बड़े नक्सली नेता उन्हें रोक लेते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं।

भारत-चीन विवाद: 9वें दौर की वार्ता खत्म, भारतीय सेना ने कहा- पूरी तरह से पीछे हटे चीन

नक्सली लच्छी ने बताया कि वह बीते 3 सालों से आंध्र ओडिशा बॉर्डर जोनल स्पेशल कमेटी में काम कर रही थी। 2 सालों तक वह सक्रिय मिलिसिया रही, जबकि बीते एक साल से वह पार्टी मेंबर के रूप में काम कर रही थी।

उसने बताया कि पार्टी के बड़े नेताओं का व्यवहार ओडिशा के नक्सलियों के साथ अच्छा नहीं है। महिला कैडरों के साथ लिंगभेद किया जाता है। इसीलिए उसका मोहभंग हो गया और उसने सरेंडर करने का फैसला किया।

उसने ये भी बताया कि पिछले इलाकों में ओडिशा सरकार जो विकास कर रही है, उससे जिलों की स्थिति बदलेगी और लोग नक्सली संगठनों से दूर होंगे।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें