
सांकेतिक तस्वीर
इसे BSF की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है क्योंकि नक्सली इस IED का प्रयोग किसी बड़ी घटना को अंजाम देने में कर सकते थे। बता दें कि नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत कई नक्सली मारे गए हैं और कई नक्सलियों ने सरेंडर भी कर दिया है।
ओडिशा: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) को मलकानगिरी के स्वाभिमान अंचल में बड़ी कामयाबी मिली है। BSF ने नक्सलियों द्वारा लगाए गए 7 IED को नष्ट कर दिया है।
इसे BSF की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है क्योंकि नक्सली इस IED का प्रयोग किसी बड़ी घटना को अंजाम देने में कर सकते थे।
Border Security Force demolished seven improvised explosive devices (IEDs) planted by naxalites in Swabhimaan Anchal, Malkangiri: BSF #Odisha
— ANI (@ANI) October 20, 2020
बता दें कि नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत कई नक्सली मारे गए हैं और कई नक्सलियों ने सरेंडर भी कर दिया है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों को कई योजनाओं का फायदा दिया जाता है और उन्हें मुख्यधारा में वापस लाने की कोशिश की जाती है।
ये भी पढ़ें- एशिया का चौथा सबसे ताकतवर देश है भारत, इस नंबर पर हैं चीन और अमेरिका, रिपोर्ट में दावा
आशंका जताई जा रही है कि ये आईईडी भाकपा (माओवादी) के नक्सलियों द्वारा लगाई गई थी। बीएसएफ ने बताया कि उसे खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके बाद ओडिशा-आंध्र प्रदेश की सीमा से लगे स्वाभिमान अंचल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसके बाद ही सुरक्षाबलों को पता चला कि नक्सलियों ने सड़क पर IED लगाया हुआ था।
इस बात की आशंका जताई जा रही है कि नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए IED प्लांट किया था।
ये भी देखें-
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App