ओडिशा: कालाहांडी में मुठभेड़, 2 जवान शहीद, 5 नक्सली ढेर

Odisha: ओडिशा (Odisha) में सुरक्षाबलों और नक्सलियों (Naxalites) के बीच मुठभेड़ हुई है। ये मुठभेड़ कालाहांडी जिले में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक इस मुठभेड़ में 5 नक्सली मारे गए हैं। मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में चार महिलाएं शामिल हैं।

Naxalites

सांकेतिक तस्वीर।

Odisha: कालाहांडी जिले में हुई मुठभेड़ में 5 नक्सली (Naxalites) मारे गए। टीम को खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके बाद अभियान शुरू किया गया। एसओजी और डीवीएफ की 2 ज्वाइंट टीमें अभियान का हिस्सा थीं।

ओडिशा (Odisha) में सुरक्षाबलों और नक्सलियों (Naxalites) के बीच मुठभेड़ हुई है। ये मुठभेड़ कालाहांडी जिले में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक इस मुठभेड़ में 5 नक्सली मारे गए हैं। मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में चार महिलाएं शामिल हैं। वहीं, 2 जवान भी शहीद हो गए। 

एक सीनियर अधिकारी के मुताबिक, कालाहांडी-कंधमाल सीमा पर भंडारंगी सिरकी वन क्षेत्र में ये मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में ओडिशा पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के दो जवान, मयूरभंज के 28 वर्षीय सुधीर कुमार तुडु और अंगुल जिले के रहने वाले 27 वर्षीय देबाशीश सेथी शहीद हो गए। 

ये भी पढ़ें- कैप्टन विक्रम बत्रा जयंती: ‘ऑपरेशन विजय’ के दौरान दुश्मनों को चटाई थी धूल, साथी के लिए दी जान

बता दें कि इनमें से एक जवान मुठभेड़ में घायल हो गया था। बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, दूसरे जवान का शव क्षेत्र में तलाशी अभियान के दौरान मिला। कालाहांडी के पुलिस अधीक्षक बी गंगाधर के अनुसार, मुठभेड़ स्थल से छह हथियार भी बरामद हुए हैं। 

जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों को खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके बाद अभियान शुरू किया गया। एसओजी और डीवीएफ की 2 ज्वाइंट टीमें अभियान का हिस्सा थीं। मुठभेड़ 9 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई और आधे घंटे तक दोनों ओर से गोलीबारी होती रही।

ये भी देखें- 

गौरतलब है कि इससे पहले 5 जुलाई को कंधमाल जिले के सिरला रिजर्व वन क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में भी सुरक्षाबलों ने दो महिला नक्सली समेत 5 नक्सलियों को मार गिराया था। 

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें