झारखंड का नक्सली गुजरात के सूरत से गिरफ्तार, 3 साल से मशीन मैकेनिक बनकर पुलिस को दे रहा था चकमा

कोसाम्बा पुलिस स्टेशन के निरीक्षक वीके पटेल ने बताया कि आरोपी की पहचान गुड्डू सिंह के रूप में हुई है। ज्वाइंट कार्रवाई के तहत उसे गिरफ्तार किया गया।

Naxalites

सांकेतिक फोटो

नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। नक्सली गुड्डू को शनिवार को सूरत में कोसाम्बा पुलिस और झारखंड के पलामू जिले के नवडीहा बाजार पुलिस द्वारा ज्वाइंट कार्रवाई के तहत गिरफ्तार किया गया।

सूरत: नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गुजरात के सूरत से एक संदिग्ध नक्सली को गिरफ्तार किया गया है। इस नक्सली की गिरफ्तारी सूरत के कोसाम्बा से हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, ये नक्सली गुजरात में एक फैक्टरी में मशीन मैकेनिक के रूप में काम कर रहा था लेकिन इसकी तलाश झारखंड में थी। पुलिस ने ये जानकारी रविवार को दी है।

कोसाम्बा पुलिस स्टेशन के निरीक्षक वीके पटेल ने बताया कि आरोपी की पहचान गुड्डू सिंह के रूप में हुई है और उसे शनिवार को सूरत में कोसाम्बा पुलिस और झारखंड के पलामू जिले के नवडीहा बाजार पुलिस द्वारा ज्वाइंट कार्रवाई के तहत गिरफ्तार किया गया।

मुंबई हमले का मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर लखवी पाकिस्तान में गिरफ्तार

वीके पटेल ने बताया कि संदिग्ध नक्सली 6 मामलों में वांछित था, जिसमें कई गंभीर मामले थे। वह मूल रूप से झारखंड के पलामू जिले के कोरामी गांव का रहने वाला है, लेकिन बीते कई सालों से सूरत में था और मशीन मैकेनिक के रूप में एक कारखाने में काम कर रहा था।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें