कमजोर पड़ रहे नक्सली संगठन को मजबूत बनाने में जुटा नक्सली कमांडर पिंटू राणा, कर रहा ये काम

कमजोर पड़े रहे नक्सली संगठन को फिर से मजबूत बनाने के लिए टॉप मोस्ट नक्सली नेता पिंटू राणा अपने दस्ते के साथ दौरे पर है।

Naxalites

सांकेतिक तस्वीर।

पिंटू राणा नक्सली (Naxalites) संगठन के विस्तार में जुटा है। वह चकाई थाना क्षेत्र के बरमोरिया बीहड़ और उसके आसपास के इलाके में अपने दस्ते के साथ दौरे कर रहा है और लोगों को संगठन से जोड़ रहा है।

जमुई: बिहार में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस बीच खबर सामने आई है कि कमजोर पड़े रहे नक्सली संगठन को फिर से मजबूत बनाने के लिए टॉप मोस्ट नक्सली (Naxalites) नेता पिंटू राणा अपने दस्ते के साथ दौरे पर है। वह 2 हफ्तों से ज्यादा समय से बिहार-झारखंड की सीमा से सटे बरमोरिया के बीहड़ जंगलों में जमा है।

बता दें कि पिंटू राणा पूर्वी बिहार और उत्तरी झारखंड का जोनल कमांडर है और बिहार सरकार ने उस पर 50 हजार रुपए का इनाम भी रखा है।

खबर है कि पिंटू राणा नक्सली संगठन के विस्तार में जुटा है। वह चकाई थाना क्षेत्र के बरमोरिया बीहड़ और उसके आसपास के इलाके में अपने दस्ते के साथ दौरे कर रहा है और लोगों को संगठन से जोड़ रहा है।

भारत के साथ चीन की आक्रामक नीति के खिलाफ अमेरिका, ड्रैगन के विरोध में अमेरिकी संसद ने रक्षा नीति विधेयक पास किया

पिंटू राणा की इस मुहिम में उसके साथ मतलू तूरी समेत एक दर्जन सशस्त्र नक्सली हैं। इनमें 5 महिला नक्सली भी शामिल हैं। कहा जा रहा है कि पिंटू ने बॉर्डर एरिया स्थित चकाई, बरमोरिया, भेलवाघाटी और बोंगी से सटे गांवों में लोगों से संगठन से जुडने की अपील की है।

सूत्रों का कहना है कि पिंटू संगठन विस्तार के अलावा और भी कई कामों में लगा है। उसने लेवी लेने के लिए कई नामों की सूची बनाई है और कई नक्सलियों को निर्देश दिए हैं।

वहीं इस मामले में जमुई, एसपी अभियान, सुधांशु कुमार ने कहा है कि नक्सलियों की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है, इसलिए उनके मंसूबे कामयाब नहीं हो पाएंगे।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें