Maharashtra: गढ़चिरौली में 2 लाख की इनामी महिला नक्सली ने किया सरेंडर, सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में रही है शामिल

महाराष्ट्र (Maharashtra) के गढ़चिरौली जिले में 18 जून को 2 लाख की इनामी महिला नक्सली (Woman Naxali) ने सरेंडर (Surrender) कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी है।

Woman Naxalite

सांकेतिक तस्वीर।

यह महिला नक्सली (Woman Naxali),  नक्सलियों (Naxalites) के संगठन छटगांव दलम की सदस्य थी। वह पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई कई मुठभेड़ों (Naxal Encounter) में शामिल रही है।

महाराष्ट्र (Maharashtra) के गढ़चिरौली जिले में 18 जून को 2 लाख की इनामी महिला नक्सली (Woman Naxali) ने सरेंडर (Surrender) कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी है।

सरेंडर करने वाली महिला नक्सली की पहचान 20 वर्षीय करिश्मा उर्फ सविता नरोती के रूप में की गई है। वह पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कंकेर की रहने वाली है।

झारखंड में नेटवर्क मजबूत कर रहे नक्सली, बॉर्डर के पास के इलाकों में तनाव

यह महिला नक्सली (Woman Naxali),  नक्सलियों (Naxalites) के संगठन छटगांव दलम की सदस्य थी। वह पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई कई मुठभेड़ों (Naxal Encounter) में शामिल रही है।

ये भी देखें-

पुलिस के मुताबिक, नक्सल विरोधी अभियान के तहत 2019 से 2021 के बीच अब तक 38 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं, जिसमें दो दलम कमांडर, तीन उप दलम कमांडर और 28 दलम सदस्य शामिल हैं। बता दें कि यहां नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसमें सुरक्षाबलों को कामयाबी भी मिल रही है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें