झारखंड: बहन के रेप और हत्या ने इस मजदूर को अंदर से तोड़ दिया, बदले की आग में बन गया 10 लाख का इनामी नक्सली

जीवन कंडुलना (Jeevan Kandulna) 2009 में निर्मल के दस्ते में शामिल हुआ और कुछ दिनों बाद बहन के रेप में शामिल युवकों से बदला लिया।

Jeevan Kandulna

जीवन कंडुलना

हार्डकोर नक्सली जीवन (Jeevan Kandulna) ने बताया कि वह कैसे एक खूंखार नक्सली बन गया था। उसने बताया कि उसकी बहन कॉलेज में पढ़ती थी। इसी दौरान गांव के कुछ लड़कों ने मिलकर बहन का रेप किया और फिर उसकी हत्या कर दी।

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में नक्सल संगठन के जोनल कमांडर और 10 लाख के इनामी नक्सली जीवन कंडुलना (Jeevan Kandulna) उर्फ पतरस कंडुलना ने रांची पुलिस लाइन में सरेंडर कर दिया था। रविवार को उसे जेल भेज दिया गया।

लेकिन पूछताछ में जीवन ने कई बड़े खुलासे किए हैं। जीवन (Jeevan Kandulna) ने बताया कि वह कैसे एक खूंखार नक्सली बन गया था। उसने बताया कि उसकी बहन कॉलेज में पढ़ती थी। इसी दौरान गांव के कुछ लड़कों ने मिलकर बहन का रेप किया और फिर उसकी हत्या कर दी। इस घटना से पहले तक जीवन मजदूरी किया करता था। लेकिन इसके बाद वह नक्सली संगठन में शामिल हुआ और लगातार सक्रिय होने की वजह से जोनल कमांडर बन गया।

झारखंड: सरकार की पुनर्वास नीति का असर, 10 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर

जीवन के नक्सली बनने की शुरुआत नक्सली निर्मल और प्रसाद जी उर्फ कृष्ण अहीर से मिलने के बाद हुई। वह 2009 में निर्मल के दस्ते में शामिल हुआ और कुछ दिनों बाद बहन के रेप में शामिल युवकों से बदला लिया। इस घटना में शामिल 2 लड़के गांव छोड़कर भाग खड़े हुए थे।

नक्सली जीवन ने बताया कि नक्सलवाद के रास्ते पर उसे बहुत कुछ खोना पड़ा। उसकी मां की कैंसर से मौत हो गई और वह आखिरी बार अपनी मां को देख भी नहीं सका।

जीवन को इस बात का भी बहुत पछतावा है कि वह अपनी मां के इलाज में भी कोई मदद नहीं कर सका। इतना सब खोने के बाद जीवन ने हमेशा के लिए नक्सलवाद का रास्ता छोड़ने का फैसला लिया और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

बता दें कि नक्सली जीवन कंडुलना 80 से अधिक मामलों में वांटेड था। वह मूल रूप से कंडुलना खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र के जापुद (जयपुर) गांव का है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें