झारखंड: PLFI का एरिया कमांडर बिरसा मुंडा गिरफ्तार, हथियार और नक्सल सामग्री बरामद

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने एक देसी कट्टा, एक कारतूस और नक्सली लेटर पैड बरामद किया है। ये जानकारी एसपी आशुतोष शेखर ने दी है।

PLFI

एसपी ने बताया कि उन्हें खुफिया सूचना मिली थी कि जंगल में PLFI के सदस्य संगठन विस्तार के लिए जमा हुए हैं। इस सूचना पर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

खूंटी: झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ताजा मामला खूंटी जिले का है, यहां सोमवार को पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ (PLFI) के एरिया कमांडर बिरसा मुंडा उर्फ बिरसा ओड़ेया को गिरफ्तार किया है। बिरसा की उम्र महज 20 साल है।

उसे अड़की थाना के बाड़ीनिचकेल जंगल से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार नक्सली अड़की के ग्राम तिनतिला टोला कोपे का निवासी है।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने एक देसी कट्टा, एक कारतूस और नक्सली लेटर पैड बरामद किया है। ये जानकारी एसपी आशुतोष शेखर ने दी है।

खुशखबरी: भारत में कोविड वैक्सीन तैयार, जल्द से जल्द हर व्यक्ति को टीका देने की तैयारी में सरकार

एसपी ने बताया कि उन्हें खुफिया सूचना मिली थी कि जंगल में PLFI के सदस्य संगठन विस्तार के लिए जमा हुए हैं। इस सूचना पर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस ने जब सर्च ऑपरेशन चलाया तो एरिया कमांडर बिरसा मुंडा हथियार के साथ पकड़ा गया। गिरफ्तार नक्सली बिरसा मुंडा पहले के कई मामलों में वांछित था।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें