झारखंड: चतरा में 10 से 25 लाख रुपए के इनामी नक्सलियों की फोटो जारी, जानकारी देने वालों को मिलेगा इनाम

चतरा के एसपी ऋषव कुमार झा ने कहा है कि इन नक्सलियों के पोस्टर सार्वजनिक जगहों पर लगाए जाएंगे और इनकी जानकारी देने वालों के नाम गुप्त रखे जाएंगे।

Naxalites

पुलिस ने कहा कि जो भी इन नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ जानकारी देगा, उसे इनाम दिया जाएगा और उसकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। इसके लिए पुलिस ने नंबर भी जारी किए हैं।

चतरा: झारखंड में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ अभियान जारी है। इस बीच चतरा पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन TSPC पर नकेल कसने की पूरी तैयारी कर ली है।

इसीलिए 10 लाख से लेकर 25 लाख तक के इनामी नक्सलियों (Naxalites) के पोस्टर जारी किए गए हैं। चतरा के एसपी ऋषव कुमार झा ने कहा है कि इन नक्सलियों के पोस्टर सार्वजनिक जगहों पर लगाए जाएंगे और इनकी जानकारी देने वालों के नाम गुप्त रखे जाएंगे।

जिन नक्सलियों पर इनाम है और उनके पोस्टर जारी किए गए हैं, उनमें चतरा के लावालौंग थानाक्षेत्र स्थित लुट्टू सोहवन गांव निवासी ब्रजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता उर्फ सरदार जी, लावालौंग थानाक्षेत्र के सिलदाग गांव निवासी आक्रमण गंझू उर्फ रवींद्र गंझू उर्फ आक्रमण जी, कुंदा थानाक्षेत्र के कुटिल गांव निवासी मुकेश गंझू उर्फ मुनेश्वर, पीपरवार थानाक्षेत्र स्थित बिरजन गांव निवासी भिखन गंझू उर्फ भिखन जी उर्फ नेता जी हैं। इन नक्सलियों पर क्रमश: 25 लाख रुपए, 15-15 लाख रुपए और 10 लाख रुपए का इनाम है।

छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में लोन वर्राटू अभियान का कमाल, 2 इनामी समेत 14 नक्सलियों ने किया सरेंडर

पुलिस ने कहा कि जो भी इन नक्सलियों के खिलाफ जानकारी देगा, उसे इनाम दिया जाएगा और उसकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। इसके लिए पुलिस ने नंबर भी जारी किए हैं।

उतरी छोटानागपुर हजारीबाग के पुलिस उप महानिरीक्षक (Deputy Inspector General) का मोबाइल नंबर 9431706131, पुलिस उप महानिरीक्षक पलामू का 9431706134, सीनियर एसपी रांची का 9431706136, एसपी चतरा का 9431706359, एसपी हजारीबाग का 9431706297, एसपी लातेहार का 9471706262 है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें