झारखंड: 5 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर, कहा- भटक गया था, आज पछतावा है

ताजा मामला चतरा का है, यहां 5 लाख के इनामी नक्सली ने सरेंडर किया है। इस दौरान पुलिस कफ्तान ने नक्सली की पत्नी उर्मिला देवी को 5 लाख रुपए का चेक दिया है।

Naxalites

नक्सली उदेस ने बाकी नक्सलियों (Naxalites) से भी अपील की है कि वो भी सरेंडर करें और सरकारी योजना का फायदा लें। उसने ये भी कहा कि नक्सलियों के संगठन में कोई सिद्धांत नहीं रह गया है।

चतरा: झारखंड में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसका नतीजा ये है कि नक्सली या तो सरेंडर कर रहे हैं या फिर मारे जा रहे हैं। ताजा मामला चतरा का है, यहां 5 लाख के इनामी नक्सली ने सरेंडर किया है। इस दौरान पुलिस कफ्तान ने नक्सली की पत्नी उर्मिला देवी को 5 लाख रुपए का चेक दिया है। नक्सली ने सरेंडर करने के दौरान पुलिस को एक सेमी राइफल और 150 राउंड जिंदा कारतूस भी सौंपे हैं।

नक्सली का नाम उदेस गंझू है और वह सबजोनल कमांडर था। उसके पिता का नाम सुकुल गंझू है और वह ग्राम सिलदाग थाना लवालोंग के निवासी है।

Coronavirus: भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 94,62,810, दिल्ली में मौत के आंकड़े खौफनाक

उदेस ने बाकी नक्सलियों (Naxalites) से भी अपील की है कि वो भी सरेंडर करें और सरकारी योजना का फायदा लें। उसने ये भी कहा कि नक्सलियों के संगठन में कोई सिद्धांत नहीं रह गया है।

सरेंडर करने वाले नक्सली उदेस गंझू ने ये भी कहा कि धीरे धीरे लोग या तो मारे जा रहे हैं या पुलिस के हाथ पकड़े जा रहे हैं। मैं भटककर नक्सली संगठन में चला गया था और अब मुझे इस बात का पछतावा है। बता दें कि इस नक्सली के खिलाफ जिले में 8 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

इस नक्सली के सरेंडर करने के दौरान पुलिस कफ्तान ऋषभ कुमार झा ने कहा कि जो भी बाकी के नक्सली रास्ता भटक गए हैं, वह भी सरेंडर करें और सरकार की नीतियों का लाभ लें।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें