
सांकेतिक तस्वीर।
नक्सली मनोज राय (Naxalites) अपने घर के किसी व्यक्ति के श्राद्धकर्म में शामिल होने गांव आया था। पुलिस को देखकर मनोज भागने लगा लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
झारखंड: गिरिडीह के पीरटांड़ के पश्चिमी छोर पर पुलिस बल को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां जंगल और पहाड़ के बीच स्थित गांव लेढवा से नक्सली (Naxalites) मनोज राय को पकड़ने में सफलता हासिल हुई है।
सूत्रों का कहना है कि रविवार को दोपहर में पीरटांड़ और जिला पुलिस बल को खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर पीरटांड़ के घने जंगलों के बीच स्थित गांव लेढवा की घेराबंदी की और नक्सली मनोज को दबोच लिया।
मनोज राय अपने घर के किसी व्यक्ति के श्राद्धकर्म में शामिल होने गांव आया था। पुलिस को देखकर मनोज भागने लगा लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
मनोज राय एक इनामी नक्सली है और नक्सली संगठन का सक्रिय सदस्य है। वांडेट नक्सलियों की लिस्ट के मुताबिक उस पर एक लाख रुपए का ईनाम है।
ये भी पढ़ें- Corona: देश में कोराना संक्रमितों की संख्या 42 लाख के पार, बीते 24 घंटे में 90,802 नए मामले
बता दें कि झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अब तक कई नक्सलियों को मारने में सफलता मिली है और कई नक्सलियों ने पुलिस के डर की वजह से सरेंडर कर दिया है। पुलिस नक्सलियों को मुख्यधारा में लाने की कोशिश कर रही है और उन तक कई सरकारी योजनाओं का लाभ भी पहुंचाया जा रहा है।
ये भी देखें-
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App