झारखंड: हजारीबाग से भाकपा माओवादी का एक नक्सली गिरफ्तार, वसूलता था लेवी

एसपी ने बताया कि इस नक्सली को टाटीझरिया थाना क्षेत्र के कोल्हू से पकड़ा गया है और ये कोल्हू का रहने वाला है। हीरालाल बेसरा की गिरफ्तारी के बाद महावीर सोरेन फरार चल रहा है।

Naxalite

गिरफ्तार नक्सली (Naxalite) महावीर सोरेन दस्ते का सदस्य है। गिरफ्तार नक्सली की निशानदेही पर हजारीबाग पुलिस ने हार्डकोर नक्सली महावीर सोरेन के घर पर छापामारी करके पुलिस वर्दी, नक्सली साहित्य, नक्सली लेटर पैड, नक्सली रसीद समेत काफी सामान भी बरामद किया।

हजारीबाग: झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ताजा मामला हजारीबाग जिले के टाटीझरिया थाना क्षेत्र का है। यहां पुलिस ने भाकपा माओवादी संगठन के एक नक्सली (Naxalite) हीरा लाल बेसरा को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार नक्सली (Naxalite) महावीर सोरेन दस्ते का सदस्य है। प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से हजारीबाग जिले के एसपी कार्तिक एस ने जानकारी दी कि ये नक्सली टाटीझरिया,विष्णुगढ़ और बरकठ्ठा थाना क्षेत्र के ठेकेदार, खदान संचालक, क्रेशर संचालक, व्यवसायी समेत कई लोगों से लेवी मांगने का काम करता था।

मध्य प्रदेश: लाल आतंक के खिलाफ सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 28 लाख रुपये की दो इनामी महिला नक्सली ढेर

एसपी ने बताया कि इस नक्सली को टाटीझरिया थाना क्षेत्र के कोल्हू से पकड़ा गया है और ये कोल्हू का रहने वाला है। गिरफ्तार नक्सली की निशानदेही पर हजारीबाग पुलिस ने हार्डकोर नक्सली महावीर सोरेन के घर पर छापामारी करके पुलिस वर्दी, नक्सली साहित्य, नक्सली लेटर पैड, नक्सली रसीद समेत काफी सामान भी बरामद किया।

हीरालाल बेसरा की गिरफ्तारी के बाद महावीर सोरेन फरार चल रहा है। हार्डकोर नक्सली महावीर सोरेन 17 सीएलए एक्ट में पहले जेल जा चुका है और हालही में जेल से छूटने के बाद संगठन का विस्तार करने जुटा है ।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें