झारखंड: एक लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, छिपकर करवा रहा था बीमारी का इलाज

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, नक्सली जोसेफ अंगरिया उर्फ जयपाल सिंह अंगरिया गोइलकेरा थाना क्षेत्र के सांगाजाटा का रहने वाला है।

Naxalite Arrested

सांकेतिक तस्वीर।

झारखंड: राज्य में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। इस बीच खबर मिली है कि चाईबासा स्थित सदर अस्पताल में पुलिस कस्टडी में जिस नक्सली का इलाज किया जा रहा है, वह एक लाख का इनामी नक्सली जोसेफ अंगरिया है और उसकी कई मामलों में तलाश थी।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, नक्सली (Naxalites) जोसेफ अंगरिया उर्फ जयपाल सिंह अंगरिया गोइलकेरा थाना क्षेत्र के सांगाजाटा का रहने वाला है। वह भाकपा माओवादी का सक्रिय सदस्य है और उस पर एक लाख का इनाम है।

जानकारी के मुताबिक, नक्सली जोसेफ, हत्या, लूट, आगजनी समेत 11 नक्सली घटनाओं में शामिल था। उसकी बीमारी ही उसकी गिरफ्तारी की वजह बनी।

झारखंड: सिमडेगा में PLFI के चार नक्सली गिरफ्तार, भारी संख्या में हथियार बरामद

दरअसल एसपी को खुफिया सूचना मिली थी कि एक इनामी नक्सली जोसेफ अंगरिया चाईबासा में किसी जगह छिपकर अपना इलाज करवा रहा है। इसके बाद छापामारी दल का गठन किया गया और सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

मुफ्फसिल थाना के ग्राम कमरहातु के निवासी प्रधान देवगम के घर से जोसेफ अंगरिया को गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार को उसे चाईबासा लाया गया और हॉस्पिटल में अब उसका इलाज चल रहा है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें