झारखंड: डेढ़ साल में 25 बड़े नक्सली भाकपा माओवादी छोड़कर भागे, लाखों रुपए के हैं इनामी

झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। इस बीच खबर मिली है कि नक्सलियों का भी अपने संगठनों से लगातार मोहभंग हो रहा है और वह संगठन छोड़कर भाग रहे हैं।

Naxalites

सांकेतिक तस्वीर

बीते डेढ़ सालों में झारखंड के अलग-अलग जिलों से 25 नक्सली संगठन छोड़कर भागे हैं। इन नक्सलियों (Naxalites) में 25 लाख से लेकर एक लाख तक के इनामी नक्सली भी शामिल हैं। इन नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया है और मुख्यधारा से जुड़े हैं।

रांची: झारखंड में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ अभियान जारी है। इस बीच खबर मिली है कि नक्सलियों का भी अपने संगठनों से लगातार मोहभंग हो रहा है और वह संगठन छोड़कर भाग रहे हैं।

बीते डेढ़ सालों में झारखंड के अलग-अलग जिलों से 25 नक्सली संगठन छोड़कर भागे हैं। इन नक्सलियों (Naxalites) में 25 लाख से लेकर एक लाख तक के इनामी नक्सली भी शामिल हैं। इन नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया है और मुख्यधारा से जुड़े हैं।

Jharkhand: गुमला में नक्सलियों पर कसी जाएगी नकेल, CRPF ने कराई हेलिकॉप्टर की ट्रायल लैंडिंग

नक्सली संगठन छोड़कर भागने वाले नक्सलियों के नाम विमल यादव, महाराज प्रमाणिक और बैलून सरदार, उषा किस्कु, जीवन कंडुलना, नुनुचंद महतो, विनोद पंडित उर्फ विनोद दास, गणेश लोहरा, श्यामलाल, रिमिल दा, राजेंद्र देहरी, रामजीत नगेशिया उर्फ रामू, राकेश मुंडा उर्फ सुखराम मुंडा, चांदनी उर्फ बुधनी सरदार, सोबन मार्डी और उसकी पत्नी उर्मिला मेलगांडी, बोयदा पाहन हैं। इसके अलावा कई और नक्सली भी हैं, जिनके नामों के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है।

इन नक्सलियों पर 25 लाख से लेकर एक लाख रुपए तक के इनाम थे, लेकिन इन्होंने सरेंडर करके मुख्यधारा को अपनाने में अपनी भलाई समझी।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें