झारखंड: नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता, भारी मात्रा में गोलियां और विस्फोटक बरामद

नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ पूरे प्रदेश में अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत नक्सलियों के खिलाफ झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

bullets and explosives recovered in Naxalites area

भारी मात्रा में गोलियां और विस्फोटक बरामद

पुलिस ने नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जमीन के अंदर छुपाकर रखी गई भारी संख्या में गोली और विस्फोटक बरामद किया है। पुलिस ने 247 पीस जिंदा गोली, 3 हैंड ग्रेनेड, 10 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर और एक केन बम बरामद किया है।

झारखंड (Jharkhand) पुलिस और सुरक्षाबलों की ओर से नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ पूरे प्रदेश में अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

दरअसल रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा और खूंटी एसपी आशुतोष शेखर के निर्देश पर बुंडू डीएसपी अजय कुमार, सरायकेला एएसपी पुरुषोत्तम शर्मा और तोरपा के डीएसपी ओम प्रकाश तिवारी के द्वारा संयुक्त सर्च अभियान चलाया गया था। इस दौरान पुलिस ने तमाड़ थाना क्षेत्र के जरागोडा स्थित बड़ा पहाड़ के पास जमीन के अंदर छुपाकर रखी गई भारी संख्या में गोली और विस्फोटक बरामद किया है।

पुलिस के द्वारा 247 पीस जिंदा गोली, 3 हैंड ग्रेनेड, 10 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर और एक केन बम बरामद किया गया।

ये भी पढ़ें- पुलवामा हमले में NIA ने दायर की 13,500 पन्ने की चार्जशीट, ये हैं मुख्य आरोपी

बता दें कि खूंटी एसपी आशुतोष शेखर के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 लाख के इनामी जोनल कमेटी के मेंबर जीतराय मुंडा समेत सात नक्सलियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार नक्सलियों में जीतराय मुंडा, जोगन पूर्ति, मांगो पाहन, दुखन मुंडा, मनय मुंडा, मंगल सिंह मुंडा और शिव सिंह शामिल हैं।

5 लाख के इनामी नक्सली जीतराय मुंडा की निशानदेही पर पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए गोली और विस्फोटक का जखीरा बरामद किया है। गिरफ्तार नक्सलियों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि सभी लोग हार्डकोर नक्सली अमित मुंडा, बोयदा पाहन और महाराजा प्रमाणिक दस्ते के सक्रिय सदस्य हैं।

बता दें कि नक्सलियों के द्वारा रांची के तमाड़, सरायकेला और चाईबासा क्षेत्र में सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए बड़े पैमाने पर आइईडी बम लगाया गया था। जिससे सुरक्षाबलों को अभियान के दौरान भारी नुकसान पहुंचाया जा सके।

ये भी देखें- 

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें