झारखंड: मोस्टवांडेट नक्सलियों की जानकारी दो और पाओ एक करोड़ का इनाम, यहां जानें पूरी डिटेल्स

अगर आप एक करोड़ रुपए पाना चाहते हैं तो आपको झारखंड के मोस्ट वांटेड नक्सलियों (Naxalites) का पता लगाकर उनकी जानकारी झारखंड पुलिस को देनी होगी।

Naxalites

सांकेतिक तस्वीर।

रांची: झारखंड में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। ऐसे में झारखंड पुलिस ने नक्सलियों (Naxalites) को पकड़ने का एक नया तरीका निकाला है। पुलिस के इस तरीके से नक्सली भी पकड़े जाएंगे और उनका पता बताने वाले एक करोड़ रुपए का इनाम भी पा सकते हैं।

अगर आप एक करोड़ रुपए पाना चाहते हैं तो आपको झारखंड के मोस्ट वांटेड नक्सलियों का पता लगाकर उनकी जानकारी झारखंड पुलिस को देनी होगी।

पाकिस्तान को एक बार फिर सता रहा है भारत के सर्जिकल स्ट्राइक का डर, अपनी सेना को किया हाई अलर्ट

अगर आपने नक्सलियों की सूची में शामिल टॉप10 नक्सलियों का पता लगा लिया तो आप 25 लाख रुपए से लेकर एक करोड़ रुपए तक पा सकते हैं। नक्सलियों की सूचना देने वालों की जानकारी पुलिस की ओर से गुप्त रखी जाएगी। आइए जानते हैं कि किस नक्सली पर कितने का इनाम है।

प्रशांत बोस उर्फ किशन दा उर्फ मनीष उर्फ बूढ़ा पर एक करोड़ का इनाम
मिसिर बेसरा उर्फ भास्कर उर्फ सुनिर्मल जी उर्फ सागर पर एक करोड़ का इनाम
असीम मंडल उर्फ आकाश उर्फ तिमिर पर एक करोड़ का इनाम
चमन उर्फ लम्बू उर्फ करमचन्द हांसदा पर 25 लाख का इनाम
अनल दा उर्फ तूफान उर्फ पतिराम मांझी उर्फ पतिराम मरांडी उर्फ रमेश पर एक करोड़ का इनाम
लालचन्द हेम्ब्रम उर्फ अनमोल दा पर 25 लाख का इनाम
रघुनाथ हेम्ब्रम उर्फ निर्भय जी उर्फ चंचल उर्फ बीरसेन जी पर 25 लाख का इनाम
अजीत उरांव उर्फ चार्लिस उरांव उर्फ चार्लिस उर्फ तूफान जी पर 25 लाख का इनाम
संदीप यादव उर्फ विजय पर 25 लाख का इनाम
अजय उर्फ अजय महतो उर्फ टाइगर उर्फ बासुदेव पर 25 लाख का इनाम

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें