झारखंड: 3 ग्रामीणों की बेरहमी से पिटाई के मामले में पूर्व नक्सली गिरफ्तार, नक्सलियों को दे रहा था पुलिस की जानकारी

पुलिस ने भाकपा माओवादी के पूर्व सदस्य और महुआ टीकर गांव निवासी टुनटुन खरवार को गिरफ्तार किया है। पूर्व नक्सली को शनिवार को जेल भेजा गया।

Naxalites

प्रतीकात्मक तस्वीर

टुनटुन, पुलिस की गतिविधियों की जानकारी नक्सलियों (Naxalites) को दे रहा था। उसकी गिरफ्तारी के बाद उसके मोबाइल में नक्सलियों से जुड़े होने के कई सबूत मिले हैं।

भंडारिया: झारखंड में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। इस बीच भाकपा माओवादी द्वारा बीते मंगलवार को 3 ग्रामीणों की पिटाई के मामले में पुलिस सक्रिय हो गई है।

पुलिस ने भाकपा माओवादी के पूर्व सदस्य भंडरिया थाना क्षेत्र के महुआ टीकर गांव निवासी टुनटुन खरवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस पूर्व नक्सली को शनिवार को जेल भेजा है।

इस मामले में रंका के एसडीपीओ मनोज कुमार ने बयान दिया है। उन्होंने बताया कि मिले सबूतों के आधार पर टुनटुन सिंह खरवार को गिरफ्तार किया गया है।

पाकिस्तान सरकार को कोर्ट ने लगाई लताड़, कहा- आतंकी मसूद को 18 जनवरी तक गिरफ्तार करो

4 साल पहले टुनटुन सिंह खरवार माओवादी संगठन के सदस्य के रूप में काम करता था। इस समय वह अपने घर महुआ टीकर में रह रहा था।

टुनटुन, पुलिस की गतिविधियों की जानकारी नक्सलियों (Naxalites) को दे रहा था। उसकी गिरफ्तारी के बाद उसके मोबाइल में नक्सलियों से जुड़े होने के कई सबूत मिले हैं।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें