झारखंड: नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी, PLFI के 5 उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने पीएलएफआई के उग्रवादी धर्मेन्द्र राम, संदीप राम, नंदीश्वर सिंह उर्फ़ किशोर सिंह और घूरन सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

PLFI

झारखंड: राज्य में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। इस बीच सिमडेगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 2 अलग थाना क्षेत्रों से पीएलएफआई (PLFI) के 5 उग्रवादियों को पिस्तौल व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

समाहरणालय सभागार में हुई प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पुलिस कप्तान डॉ शम्स तब्रेज ने ये जानकारी दी कि हमें खुफिया सूचना मिली थी, जिसके बाद पाकरटांड थाना क्षेत्र के बागबोथा खेराखापा जंगल में एसडीपीओ राजकिशोर के नेतृत्व में बनाई गई टीम ने सघन छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने पीएलएफआई के उग्रवादी धर्मेन्द्र राम, संदीप राम, नंदीश्वर सिंह उर्फ़ किशोर सिंह और घूरन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से 2 देसी लोडेड पिस्टल, 0.315 बोर के 3 जिंदा कारतूस, 12 बोर के छह जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस कप्तान डॉक्टर शम्स तबरेज ने बताया कि इनमें से धर्मेन्द्र और संदीप छत्तीसगढ़ के आरा चौकी थाना क्षेत्र के हैं। वहीं किशोर और घूरन गुमला निवासी हैं। इन चारों पर पाकरटांड थाना में 2 मामले दर्ज हैं।

Coronavirus: देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 80 लाख के पार, बीते 24 घंटे में आए 48,648 नए केस

जलडेगा के बांसजोर ओपी क्षेत्र से ये दूसरी सफलता है। यहां भी एसडीपीओ राजकिशोर के नेतृत्व में बनी टीम ने लंबडेगा जंगल से पीएलएफआई के उग्रवादी कांडो के आरोपी कमलेश लोहरा को पकड़ा है। पुलिस को कई दिनों से इसकी तलाश थी। हालही में गेल इंडिया साइट से भी इसने रंगदारी मांगी थी। इसके पास से रंगदारी की मांग का मोबाइल भी मिला है।

पुलिस कप्तान डॉ शम्स तब्रेज ने बताया कि दोनों छापामारी में एसडीपीओ राजकिशोर के साथ बांसजोर प्रभारी अरुण कुमार सिंह, जलडेगा थाना प्रभारी फिलीप मिंज, पाकरटांड थाना प्रभारी हीरालाल महतो, अरुनिश रौशन, मुन्ना रमानी, ज्ञानदीप कुमार और दोनों थाना के सैट के जवान शामिल थे।

पुलिस कप्तान ने कहा कि दोनों छापेमारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को उनके द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। पुलिस को मिली इस सफलता से आम जनता भी राहत की सांस महसूस कर रही है।

ये भी देखें- 

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें