झारखंड: 2 लाख के इनामी समेत 2 नक्सली पुलिस के हत्थे चढ़े, बोकारो से हुई गिरफ्तारी

झारखंड (Jharkhand) के बोकारो के धुर नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ अभियान चला रखा है। पुलिस को लगातार नक्सलियों की सक्रियता की सूचना मिल रही थी। इसके बाद से तलाशी अभियान और भी तेज कर दिया गया।

Naxalites

सांकेतिक तस्वीर

झारखंड (Jharkhand) के बोकारो के धुर नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ अभियान चला रखा है। पुलिस को लगातार नक्सलियों की सक्रियता की सूचना मिल रही थी। इसके बाद से तलाशी अभियान और भी तेज कर दिया गया। इसी क्रम में बोकारो जिले के झुमरा पहाड़, लुग्गू पहाड़ और जिनगा पहाड़ के बीच पड़ने वाले अति नक्सल प्रभावित तिलैया और टूटी झरना में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों (Naxals) के खिलाफ सर्च अभियान चलाया था।

इस दौरान जवानों को बड़ी सफलता मिली। सर्चिंग के दौरान दो लाख का इनामी नक्सली छोटू मांझी उर्फ छोटू दा सहित दो नक्सली (Naxalites) सुरक्षाबलों के हत्थे चढ़ गए। यह गिरफ्तारी 14 अगस्त को हुई। जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार नक्सली अपने साथियों के साथ मिलकर स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) पर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था।

Jharkhand: बोकारो में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, 20 किलो का केन बम बरामद

जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार इनामी नक्सली छोटू मांझी बोकारो के टूटी झरना का रहने वाला है। वह लंबे समय से नक्सली संगठन के लिए काम कर रहा था। लगभग 17 सालों के बाद कुछ दिन पहले ही वह अपने घर पहुंचा था। जिसकी सूचना पुलिस को मिल गई और उसे दबोच लिया गया। इस नक्सली (Naxali) पर बोकारो, गिरिडीह आदि जिलों के विभिन्न थानों में तीन दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं।

पुलिस इन गिरफ्तार नक्सलियों (Naxalites) से कई राज और इनकी प्लानिंग के साथ ही इनके अन्य नक्सली साथियों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है। सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार नक्सलियों से बोकारो, हजारीबाग और गिरीडीह के कुख्यात नक्सलियों (Naxals) के बारे में अहम जानकारियां मिलने की संभावना है।

ये भी देखें-

सूत्र बताते हैं कि जहां इनामी छोटू मांझी की गिरफ्तारी हुई, वहां से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। हालांकि, पुलिस ने अब तक इस बात की पुष्टि नहीं की है। सूत्रों के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों में पुलिस बोकारो जिले के कुछ बड़े कुख्यात नक्सलियों (Naxalites) को सलाखों के पीछे भेजने की तैयारी कर रही है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें