झारखंड: रांची पुलिस को बड़ी सफलता, हार्डकोर नक्सली बोयदा पाहन ने 3 साथियों के साथ सरेंडर किया

नक्सलियों (Naxalites) को मुख्यधारा में लाने के लिए झारखंड पुलिस द्वारा कई प्रयास किए जा रहे हैं। इसी से प्रभावित होकर नक्सलियों ने सरेंडर किया है।

Naxalites

नक्सलियों (Naxalites) को मुख्यधारा में लाने के लिए झारखंड पुलिस द्वारा कई प्रयास किए जा रहे हैं। इसी से प्रभावित होकर नक्सलियों ने सरेंडर किया है।

झारखंड: रांची में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस बीच रांची पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। हार्डकोर नक्सली बोयदा पाहन ने अपने 3 साथी नक्सलियों के साथ सरेंडर कर दिया है। एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा की पहल पर नक्सलियों ने डीआईजी अखिलेश कुमार झा और डीसी छवि रंजन के सामने सरेंडर किया।

बता दें कि नक्सलियों (Naxalites) को मुख्यधारा में लाने के लिए झारखंड पुलिस द्वारा कई प्रयास किए जा रहे हैं। इसी से प्रभावित होकर नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इन नक्सलियों के सरेंडर को रांची पुलिस की सूझबूझ और रणनीति का परिणाम माना जा रहा है।

नक्सलियों ने रांची पुलिस लाइन में आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में पुलिस के सामने हथियार डाल दिए। इस दौरान दक्षिणी छोटानागपुर के डीआईजी, रांची के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक सदर और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें- Coronavirus: भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 71,75,881, बीते 24 घंटे में आए 55,342 नए केस

रांची उपायुक्त रवि रंजन ने सरेंडर करने वाले नक्सलियों को एक-एक लाख का चेक भी दिया। अब इन नक्सलियों के बच्चों को फ्री शिक्षा दी जाएगी और सभी सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

इन नक्सलियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चार-चार डिसमिल जमीन आवंटित की जाएगी और आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। इन सभी को इंश्योरेंस स्कीम का भी लाभ मिलेगा और स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।

ये भी देखें- 

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें