झारखंड: सुरक्षाबलों के खिलाफ नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, 4 लैंड माइंस बरामद

झारखंड पुलिस और सुरक्षाबलों को गुरुवार को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नक्सलियों की साजिश को नाकामयाब कर दिया है और पलामू में 4 लैंड माइंस को बरामद किया है।

Naxalites

पलामू के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार को खुफिया जानकारी मिली थी कि मनातू के जंगल में नक्सलियों (Naxalites) द्वारा पुलिस और सीआरपीएफ की टीम को भारी नुकसान पहुंचाने की मंशा से 4 बड़े लैंड माइंस लगाए गए हैं।

झारखंड पुलिस और सुरक्षाबलों को गुरुवार को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नक्सलियों (Naxalites) की साजिश को नाकामयाब कर दिया है और पलामू में 4 लैंड माइंस को बरामद किया है। मामला झारखंड के पलामू जिले के मेदनीनगर में आने वाले मनातू के जंगलों का है।

दरअसल पलामू के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार को खुफिया जानकारी मिली थी कि मनातू के जंगल में नक्सलियों (Naxalites) द्वारा पुलिस और सीआरपीएफ की टीम को भारी नुकसान पहुंचाने की मंशा से 4 बड़े लैंड माइंस लगाए गए हैं।

सूचना की पुष्टि होते ही विशेष अभियान चलाया गया और मनातू चक मार्ग पर पुलिस ने चार लैंड माइंस को बरामद कर लिया।

झारखंड जगुआर के बम निरोधक दस्ते द्वारा बरामद लैंड माइंस को डिफ्यूज कर उड़ा दिया गया। पलामू एसपी संजीव कुमार के अनुसार, चारों लैंड माइंस 35 से 40 ग्राम के बताए जा रहे हैं। इसके बाद से पलामू जिले के कई नक्सल प्रभावित इलाकों में अभियान तेज कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- COVID-19: देश में कोरोना के मामलों ने पार किया 58 लाख का आंकड़ा, 24 घंटे में आए 86,052 नए केस

बता दें कि उग्रवादियों के खिलाफ अभियान में पलामू पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। यही वजह है कि उग्रवादियों और नक्सलियों का वर्चस्व कमजोर पड़ गया है। अभियान ने नक्सलियों और उग्रवादियों की कमर तोड़ दी है।

वहीं कई नक्सली और उग्रवादी पुलिस की गोली से मारे जा चुके हैं। कई ने मरने के डर से सरेंडर कर दिया है।

पलामू पुलिस द्वारा अपराधियों और नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बीते बुधवार की रात हरिहरगंज प्रखंड के बलौदा पंचायत के मुखिया उमेश राव के गोदाम से भी भारी मात्रा में शराब और जन वितरण प्रणाली का चावल बरामद किया गया था। इस मामले में पुलिस के साथ-साथ प्रशासनिक स्तर पर भी जांच शुरू की गई है।

ये भी देखें- 

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें